सरकारी स्कूलों का खेल कैलेंडर हुआ जारी



पवन कुमार, फतेहाबाद शिक्षा विभाग ने राज्यस्तरीय खेल कैलेंडर जारी कर दिया है। जबकि फतेहाबाद जिले के खिलाड़ी पिछले वर्ष फुटबाल, बॉक्सिंग, साइकिलिंग और कबड्डी की राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में छाए रहे थे। पिछले कई वर्षो से फतेहाबाद में राज्यस्तरीय प्रतियोगिता नहीं हो पाई है। राज्यस्तरीय खेलों की तिथियां : 3 से 5 अगस्त को रेवाड़ी में फुटबॉल, प्री सुब्रतो कप इंटर स्कूल अंडर 14 व 17 आयुवर्ग लड़कों की, 3 अगस्त से 5 अगस्त कुरुक्षेत्र शाहाबाद में हॉकी, प्री नेहरू इंटर अंडर 17 लड़के व लड़कियों, अंडर 15 आयुवर्ग लड़कों की प्रतियोगिता होगी। 3 से 6 अगस्त को करनाल में तैराकी व ड्राइविंग और वाटरपोलो की अंडर 14, 17 व 19 आयुवर्ग के लड़कों व लड़कियों की प्रतियोगिता होगी। 7 से 10 अगस्त को सिरसा में जूडो, निशानेबाजी की अंडर 14, 17 व 19 आयुवर्ग की लड़कों व लड़कियों की प्रतियोगिता व फुटबाल की अंडर 17 आयुवर्ग में लड़कों की प्रतियोगिता होगी। 7 से 10 अगस्त को भिवानी में बैडमिंटन की अंडर 14, 17 व 19 आयुवर्ग लड़के व लड़कियों। बॉक्सिंग व टेबल टेनिस में अंडर 17 व 19 लड़कियां। वालीबाल की अंडर 14, 17 व 19 की लड़कों और साफ्टबाल की अंडर 14, 17 व 19 आयुवर्ग में लड़कियों की प्रतियोगिता होगी। 17 से 20 अगस्त को गुड़गांव में वुशु, चोइंग वोंग दा किक-बाक्सिंग, स्काई मार्शल आर्ट की अंडर 19 आयुवर्ग में लड़के व लड़कियों की प्रतियोगिता। ताईक्वांडो और तांग-ता-मार्शल आर्ट में अंडर 14, 17 व 19 आयुवर्ग में लड़के व लड़कियों की प्रतियोगिता। वेट लिफ्टिंग में अंडर 19 में लड़के व अंडर 17 में लड़कियों की प्रतियोगिता होगी। 17 से 20 अगस्त को कैथल, कबड्डी व खो-खो में अंडर 14, 17 व 19 आयुवर्ग के लड़कों की प्रतियोगिता। 22 से 25 अगस्त को हिसार में कुश्ती व बास्केटबाल अंडर 14, 17 व 19 आयुवर्ग में लड़कों की प्रतियोगिता। रस्सी कूद में अंडर 19 आयुवर्ग में लड़के व लड़कियों की प्रतियोगिता। 22 से 25 अगस्त को नरवाना में हैंडबॉल अंडर 14, 17 व 19 आयुवर्ग में लड़के व लड़कियों की प्रतियोगिता। कुश्ती में अंडर 19 आयुवर्ग की लड़कों और योगा में अंडर 14, 17 और 19 आयुवर्ग में लड़कों की प्रतियोगिता होगी। 28 से 31 अगस्त रेवाड़ी को फुटबाल की अंडर 14 व 19 लड़कों की प्रतियोगिता। बॉक्सिंग में अंडर 14, 17 व 19 लड़कों की प्रतियोगिता। क्रिकेट में अंडर 19 आयुवर्ग में लड़कियों की प्रतियोगिता होगी। 28 अगस्त से 31 अगस्त को सोनीपत में हॉकी की अंडर 14, 17 व 19 आयुवर्ग में लड़कों की प्रतियोगिता होगी। 3 से 6 अक्टूबर को पानीपत में थ्रोबॉल की अंडर 14, 17 व 19 आयुवर्ग में लड़कों व लड़कियों की प्रतियोगिता। खो-खो में अंडर 14, 17 व 19 आयुवर्ग में लड़कियों की प्रतियोगिता। क्रिकेट में अंडर 19 आयुवर्ग में लड़कों व लड़कियों की प्रतियोगिता होगी। 3 से 6 अक्टूबर रोहतक एथलेटिक्स व साफ्टबाल में अंडर 14, 17 व 19 के लड़कों की प्रतियोगिता। क्रिकेट की अंडर 19 आयुवर्ग लड़कों की प्रतियोगिता होगी। 9 से 12 अक्टूबर को अंबाला में जिम्नास्टिक व लॉन टेनिस अंडर 14, 17 व 19 आयु वर्ग लड़के व लड़कियों की प्रतियोगिता। कबड्डी में अंडर 19 आयुवर्ग लड़कियों और डॉजबाल में अंडर 19 लड़के व लड़कियों की प्रतियोगिता होगी। 9 से 12 अक्टूबर को नारनौल में वालीबाल व योग में अंडर 14, 17 व 19 आयु वर्ग में लड़कियों की प्रतियोगिता होगी। 9 से 12 अक्टूबर को कुरुक्षेत्र में कबड्डी की अंडर 14, 19 आयुवर्ग लड़कियों, एथलेटिक्स अंडर 14, 17 व 19 आयुवर्ग में लड़कियों व फुटबाल अंडर 17 आयुवर्ग लड़कियों की प्रतियोगिता होगी। 9 से 12 अक्टूबर शाहबाद कुरुक्षेत्र हॉकी अंडर 14, 17 व 19 आयुवर्ग लड़कियों व राइफल सूटिंग में लड़के व लड़कियों की प्रतियोगिता। साइकिलिंग की अंडर 17 व 19 आयुवर्ग में लड़कियों व लड़कों की प्रतियोगिता होगी। 26 से 29 अक्टूबर करनाल बास्केटबाल अंडर 14, 17 व 19 आयुवर्ग में रस्साकसी की लड़कियों और फेंसिंग स्केटिंग में लड़के व लड़कियों की प्रतियोगिता। फुटबाल में अंडर 14 व 19 आयुवर्ग की लड़कियों की प्रतियोगिता होगी। 6 से 9 नवंबर को झज्जर में रस्साकशी व सर्कल कबड्डी की अंडर 19 आयुवर्ग की लड़के व लड़कियों की प्रतियोगिता होगी। क्रिकेट अंडर 14 व 16 आयुवर्ग में लड़के के प्रतियोगिता होगी

1 comment:

thanks for your valuable comment

See Also

Education News Haryana topic wise detail.