अब स्पोर्ट्स अनिवार्य विषय, पास होना भी जरूरी


उदयपुर सीबीएसई स्कूलों में स्पोर्ट्स अब बतौर अनिवार्य विषय शामिल होगा। इसमें अन्य विषयों की तरह मार्क्‍स दिए जाएंगे और पास होना जरूरी होगा। केंद्रीय खेल मंत्री अजय माकन ने सुखाड़िया विश्वविद्यालय की मेजबानी में आयोजित 27वें अंतर विश्वविद्यालयी युवा महोत्सव के उद्घाटन अवसर पर सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सीबीएसई में कक्षा 10 तक एक तथा कक्षा 11 से 12 में स्पोर्ट्स के दो पीरियड अनिवार्य किए जा रहे हैं। इस पीरियड में खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा।



इसमें मार्क्‍स अन्य पाठ्यक्रमों की तरह ही मिलेंगे। बतौर विषय होने वाली इन प्रतियोगिताओं में पास होना भी अनिवार्य होगा। उन्होंने बताया कि इस योजना को लागू करने के पीछे बच्चों की फिजिकली फिटनेस बनाए रखना और अच्छे मार्क्‍स के लिए प्रेशर को कम करना उद्देश्य है।



इस मौके पर केंद्रीय खेल मंत्री ने सुखाड़िया विश्वविद्यालय में करोड़ों की लागत से मल्टीपल स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स की घोषणा भी की। समारोह में केंद्रीय मंत्री डॉ. सी.पी. जोशी, खेल राज्य मंत्री मांगीलाल गरासिया भी उपस्थित थे।







पीटीआई और मैदान नहीं तो मान्यता रद्द माकन ने बताया कि शिक्षा का अधिकार विषयक कानून के अनुसार अब 8वीं तक की कक्षाओं में मैदान और शारीरिक शिक्षक अनिवार्य कर दिया गया है। यदि किसी स्कूल में यह दोनों नहीं हैं तो उसकी मान्यता को तुरंत प्रभाव का से रद्द कर दिया जाएगा। केंद्र की ओर से यह निर्णय हाल ही लिया गया है।







जिन्ना की सोच गलत हो गई



माकन ने कहा कि पाकिस्तान के कायदे आजम जिन्ना ने कहा था कि भारत में भाषा, धर्म, रीति-रिवाजों की विविधता होने से यह देश ज्यादा टिक नहीं पाएगा, लेकिन उनका सोचना गलत साबित हुआ। इस संगठित भारत के पीछे सबसे बड़ा कारण यहां की युवा शक्ति का होना है।

No comments:

Post a Comment

thanks for your valuable comment

See Also

Calculate your age

Age Calculator Choose date of birth: OR enter birth details: / / Calculate Age