भिवानी, मुसं : हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड प्रशासन से जवाब मांगने वालों की लंबी लाइन लगी है। 4185 आरटीआइ कार्यकर्ताओं ने बोर्ड से जानकारी मांगी है। मजेदार बात यह है इतनी अधिक संख्या में ये आरटीआइ अर्जी पिछले चार माह के दौरान ही लगाई गई हैं। बोर्ड प्रशासन को सबसे ज्यादा परेशान एचटेट से संबंधित आरटीआइ अर्जियों ने किया हुआ है। 4185 आरटीआइ अर्जियों में से करीब एक हजार केवल एचटेट से संबंधित हैं। इनमें से अधिकतर एचटेट की ओएमआर शीट, प्रश्नपत्र बुकलेट, प्रश्न पत्र में त्रुटियों तथा ग्रेस मार्क से संबंधित हैं। इन चारों सवालों का जवाब देने में शिक्षा बोर्ड के नियम ही आडे़ आ रहे हैं। ओएमआर शीट देने का फैसला उच्चाधिकारियों के पाले में है। इस वजह से कई माह से बोर्ड अधिकारी इन अर्जियों का उपयुक्त जवाब नहीं दे पा रहे हैं। शेष तीन हजार अर्जियों में भी शिक्षा बोर्ड की विभिन्न गतिविधियों के संबंध में जानकारी मांगी गई है। शिक्षा बोर्ड के इतिहास में पहली बार इतनी अधिक संख्या में आरटीआइ अर्जी लगाई गई हैं। इससे बोर्ड अधिकारी भी हैरान हैं।
See Also
Calculate your age
Age Calculator Choose date of birth: OR enter birth details: / / Calculate Age