एचटेट प्रश्न पत्रों की सुरक्षा अब कागज के लिफाफे नहीं बल्कि ऑफिस स्टील बाक्स करेंगे। इसके लिए तीनों कैटेगरी के प्रश्न पत्रों के लिए अलग-अलग तीन रंग के 1500 स्टील बॉक्स तैयार करवाए जा रहे हैं। इसके साथ ही बोर्ड प्रशासन 1500 ताले भी खरीदने जा रहा है। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड सामान्य शाखा के सूत्रों ने बताया कि एचटेट की परीक्षा के लिए जेबीटी, मास्टर व लेक्चरर तीनों वर्गो के लिए 500-500 स्टील बाक्स खरीदने का प्रस्ताव है। इन बाक्स की लंबाई, चौड़ाई और गहराई 24-25 इंच होगी। इतनी ही ही संख्या ताले खरीदे जाएंगे। इस कार्य के लिए बोर्ड प्रशासन ने अधिकारियों की एक कमेटी गठित की गई है। इस कमेटी में संयुक्त सचिव, उप सचिव संचालन, सहायक सचिव लेखा, मुख्य लेखा अधिकारी, सहायक सचिव सामान्य शाखा, गोपनीय शाखा के अधीक्षक को शामिल किया गया है। यह कमेटी 24 अप्रैल को सुबह 11 बजे बोर्ड प्रशासन को स्टील बाक्स व तालों की दरों उपलब्ध करवाएगी। इन बाक्स व तालों की खरीद के लिए कमेटी स्थानीय मार्केट से रेट के बारे में निरीक्षण करेगी। इससे पूर्व बोर्ड प्रशासन एचटेट के प्रश्न पत्र सामान्य लिफाफों में भेजता था। लेकिन अब तीन रंग के स्टील बाक्स में प्रश्न पत्र भेजेगी। प्रदेश में करीब डेढ़ हजार परीक्षा केंद्र बनाए जाने की संभावना है। शिक्षा बोर्ड प्रशासन द्वारा प्रश्न पत्रों को ट्रेजरी कार्यालय में रखा जाता था लेकिन पैकेट पर लाख की सील लगाने में परेशानी हो रही थी।www.teacherharyana.blogspot.in
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
See Also
Calculate your age
Age Calculator Choose date of birth: OR enter birth details: / / Calculate Age
No comments:
Post a Comment
thanks for your valuable comment