शिक्षा विभाग के कर्मचारियों ने आंदोलन किया तेज ++।उत्तरपुस्तिका मूल्यांकन की वीडियोग्राफी बंद

www.teacherharyana.blogspot.inचंडीगढ़ : शिक्षा विभाग के कर्मचारियों ने शिक्षा सदन पर आंदोलन तेज कर दिया है। कर्मचारियों ने एलान किया कि समस्या के समाधान के लिखित आश्वासन मिलने तक वे धरनास्थल से उठने वाले नहीं हैं। हरियाणा एजुकेशन मिनिस्ट्रीयल स्टाफ एसोसिएशन हेमसा के बैनर तले विश्वासघात सप्ताह मनाया जा रहा है। शिक्षा सदन में धरनास्थल पर कर्मचारी हाथों में डंडे बैनर व तख्तियां लेकर बैठे थे। स्टाफ और लिपिकों ने यहां अफसरों पर मनमानी करने के आरोप लगाए। हेमसा के राज्य प्रधान वजीर सिंह, वरिष्ठ उपप्रधान रमेश कंबोज व प्रेस सचिव सतीश सेठी ने पंजाब की तर्ज पर वेतन देने और 15 फरवरी को हुए समझौते को लागू करने की मांग की है। राज्य महासचिव कमलजीत सिंह ने कहा कि समस्याओं का हल नहीं होने तक आंदोलन जारी रहेगा
\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\
उत्तरपुस्तिका मूल्यांकन की वीडियोग्राफी बंद भिवानी,
 मुख्य संवाददाता: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड हरियाणा स्कूल लेक्चरर्स एसोसिएशन (हसला) के विरोध के सामने झुक गया है। बोर्ड प्रशासन ने बारहवीं कक्षा के मूल्यांकन केंद्रों की वीडियोग्राफी बंद कर दी है। बोर्ड के सचिव डीके बेहरा ने बृहस्पतिवार को बयान में बताया कि बारहवीं कक्षा की उत्तरपुस्तिओं के मूल्यांकन कार्य की प्रदेशभर में कराई जा रही वीडियोग्राफी प्रशासनिक कारणों से बंद करने का निर्णय लिया गया है। गौरतलब है कि हसला वीडियोग्राफी का विरोध कर रही है। इसके विरोध में प्राध्यापकों ने पूरे प्रदेश में मूल्यांकन का कार्य बंद किया हुआ है। शिक्षा बोर्ड प्रशासन ने हालात को देखते हुए वीडियोग्राफी के फैसले को वापस लिया है। सूत्रों का कहना है कि शिक्षा बोर्ड प्रशासन को वीडियोग्राफी बंद करने का फैसला दबाव में लेना पड़ा। मार्किग नहीं होने पर परीक्षा परिणाम निर्धारित समय पर तैयार होना संभव नहीं था।

No comments:

Post a Comment

thanks for your valuable comment

See Also

Calculate your age

Age Calculator Choose date of birth: OR enter birth details: / / Calculate Age