अमेरिका के स्कूल में गोलीबारी, 27 मरे


 अमेरिकी राज्य कनेक्टिकट के न्यूटाउन स्थित एक प्राथमिक स्कूल में एक बंदूकधारी ने शुक्रवार की सुबह गोलीबारी कर कई लोगों की हत्या कर दी। सीएनएन न्यूज के अनुसार, इस घटना में स्कूल की प्रिंसिपल और बच्चों समेत कम से कम 27 लोग मारे गए हैं। गोलीबारी करने वाले व्यक्ति की पहचान इसी स्कूल में पढ़ने वाले एक बच्चे के पिता के रूप में हुई है और उसे भी मार डाला गया है। सैंडी हूक एलमेंटरी स्कूल नामक इस विद्यालय में नर्सरी से चौथी कक्षा तक के बच्चे पढ़ते हैं, जिनकी उम्र पांच से दस साल के बीच होती है। पुलिस को वारदात की जानकारी सुबह 9.41 बजे मिली। गोलीबारी की इस घटना के बाद शहर के सभी स्कूलों को बंद कर दिया गया है। एनबीसी न्यूज ने बगैर किसी का हवाला दिए कहा है कि गोलीबारी करने वाले व्यक्ति के मारे जाने के बाद उसके पास से दो बंदूकें बरामद हुई हैं। वारदात स्थल से 18 किमी दूर डैनबरी अस्पताल में यहां के तीन घायल भर्ती हुए हैं और उनकी हालत बहुत खराब है। पहले भी हुई हैं ऐसी घटनाएं : सबसे हाल की घटना ओरेगन की है जहां मंगलवार को एक बंदूकधारी ने पहले दो लोगों की हत्या कर दी और बाद में आत्महत्या कर ली। इस तरह की सबसे बड़ी वारदात इसी साल जुलाई में हुई थी। कोलोराडो की उस घटना में मध्यरात्रि में बैटमैन फिल्म के प्रदर्शन के दौरान 12 लोगों की हत्या कर दी गई थी और 58 लोग घायल हुए थे

See Also

Calculate your age

Age Calculator Choose date of birth: OR enter birth details: / / Calculate Age