गुडग़ांव में प्रदेश भर के डीएड छात्रों का विरोध प्रदर्शन


गुडग़ांव में प्रदेश भर के डीएड छात्रों का विरोध प्रदर्शन 
गुडग़ांव. डीएड कोर्स में इंटर्नशिप के विरोध में डीएड छात्र अध्यापक संघर्ष समिति ने मंगलवार को शहर में रैली निकालकर प्रदर्शन किया। प्रदेश भर के सैकड़ों छात्र अध्यापक गौशाला मैदान में एकत्रित हुए। छात्रों ने सरकार व शिक्षा विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए इंटर्नशिप को जबरन थोपने का आरोप लगाया। लगभग ४०० छात्र-छात्राओं के जत्थे ने कमिश्नर चंद्र प्रकाश को ज्ञापन सौंपा। 

See Also

Calculate your age

Age Calculator Choose date of birth: OR enter birth details: / / Calculate Age