Jbt bharti

जेबीटी भर्ती में फंसी कांग्रेस : अभय
कार्यकर्ताओं को दिए चुनाव के लिए तैयार रहने के निर्देश

भिवानी। ऐलनाबाद के विधायक अभय सिंह चौटाला ने कहा कि इनेलो पर जेबीटी भर्ती में गड़बड़ी का आरोप लगाने वाली कांग्रेस खुद साढ़े आठ हजार जेबीटी शिक्षकों की भर्ती मामले में फंसी है। उक्त शिक्षकों की जांच के दौरान अब तक करीब पौने दो सौ शिक्षकों के अंगूठों के निशान के मिलान नहीं हो पाए हैं। वे रविवार को बवानीखेड़ा में जनसभा को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने अपनों को लाभ पहुंचाने के लिए गड़बड़ी की है। प्रदेश में अफसरशाही हावी है। अधिकारी लोगों की सुनने के बजाय अपनी चला रहे हैं। प्रदेश में कानून व्यवस्था का पूरी तरह से दिवाला पिट चुका है। कोई भी व्यक्ति सुरक्षित नहीं है। अधिकारियों के मनमाने रवैये के चलते अधिकारी और कर्मचारी किसानों से कंप्यूटर से फर्द निकालने के भी पैसे ले रहे हैं। शिकायत की जाती है तो उनकी कोई सुनने वाला नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेसी नेता भ्रष्टाचार की दलदल में डूबे हैं। समय आने पर जनता कांग्रेस को सबक सिखाएगी। उन्होंने कार्यकर्ताआें से आह्वान किया कि वे चुनाव के लिए तैयार रहें।
इनेलो के प्रदेश अध्यक्ष अशोक अरोड़ा ने टूजी घोटाला, कोयला घोटाला, आदर्श सोसायटी, कॉमनवेल्थ गेम्स आदि घोटालों का उदाहरण देते हुए कहा कि कांग्रेस घोटालों की सरकार है। सेज के नाम पर किसानों की जमीन को अधिग्रहण करके उनको भूमिहिन कर दिया है। इ

No comments:

Post a Comment

thanks for your valuable comment

See Also

Calculate your age

Age Calculator Choose date of birth: OR enter birth details: / / Calculate Age