85000 से ज्यादा सरकारी नौकरियां,शिक्षक भर्ती बोर्ड शिक्षकों की भर्ती ,30 हजार शिक्षक, 12 हजार सिपाही •30 हजार क्लर्क /स्टेनो, 3 हजार चतुर्थ श्रेणी •परिवहन विभाग में 1500 चालक भी



चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव को देखते हुए 85000 से ज्यादा सरकारी नौकरियां देने की कवायद शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री ने गत सोमवार को अफसरों को निर्देश दिए कि भर्ती प्रक्रिया जल्द से जल्द शुरू की जाए। उन्होंने अफसरों से पूछा कि भर्ती कब तक हो जाएंगी। अफसरों ने भर्ती सीमा तय नहीं की मगर आश्वासन दिया कि जल्द से जल्द भर्ती प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। इन भर्तियों में जाटों समेत उन सभी जातियों को मिलने वाला है जिन्हें हरियाणा सरकार आरक्षण की सूची में शामिल कर चुकी है।
मुख्य सचिव पीके चौधरी के बार-बार रिक्तियां मांगने के बावजूद अफसर रिक्त पदों की संख्या नहीं भेज रहे थे। अंत में उन्होंने मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में बैठक आयोजित करवाई। मुख्य सचिव ने उन्हें जानकारी दी कि ग्रुप डी (चतुर्थ श्रेणी) के इस समय 12000 से ज्यादा पद रिक्त हैं। उन्हें भरने के लिए आनलाइन आवेदन मांगे जाएंगे। इसके लिए श्रम विभाग को नोडल विभाग बनाया गया है। श्रम विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव पीके गुप्ता ने बताया कि साफ्टवेयर तैयार किया जा रहा है और किसी भी सूरत में दिसंबर तक यह साफ्टवेयर तैयार चालू हो जाएगा। मुख्यमंत्री ने उनसे पूछा कि उसके बाद कितना समय लगेगा। गुप्ता ने कहा कि आनलाइन आवेदन मिलने के बाद छंटाई जल्द होगी और उसके बाद इंटरव्यू कर लिए जाएंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रक्रिया जल्द पूरी की जाए।
मुख्य सचिव ने मुख्यमंत्री को बताया कि क्लास तीन के अब तक 28 हजार 500 से ज्यादा पद रिक्त हैं। अभी कुछ विभागों से जानकारी आनी है। इनमें से 12000 से ज्यादा पद भरने के लिए हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के पास आग्रह पत्र भेज रखा है। मुख्यमंत्री ने अफसरों से कहा कि चूंकि मंत्रिमंडल ने क्लर्क, स्टैनो आदि के लिए योग्यता दस जमा दो कर दी है। इसलिए सभी विभाग बिना मंत्रिमंडल को भेजे स्वयं अधिसूचना जारी करवाएं। उन्होंने साफ-साफ कहा कि यह आग्रह पत्र आयोग को एक नवंबर से पहले भेज दिए जाएं। अभी ग्रुप डी के लिए विभागों से एक हजार से ज्यादा और क्लास तीन के लिए करीब डेढ़ हजार से ज्यादा रिक्त पदों की जानकारी मिलेगी। इस तरह क्लर्क, स्टैनो समेत क्लास तीन के करीब 30000, ग्रुप डी के लिए करीब 13000 पदों पर भर्ती होगी। परिवहन विभाग जल्द ही 1500 चालकों के परिणाम घोषित कर देगा।
शिक्षक 30000, सिपाही 12000 होंगे
शिक्षक भर्ती बोर्ड शिक्षकों की भर्ती कर रहा है। करीब 30000 पदों पर भर्ती होनी है। इस समय 25000 से ज्यादा पदों के लिए साक्षात्कार चल रहे हैं। हाईकोर्ट ने परिणाम घोषित करने पर रोक लगा रखी है। फैसला आरक्षित है। अगर रोक हटी तो यह परिणाम जल्द घोषित हो जाएंगे। इसके अलावा पुलिस भर्ती बोर्ड 12000 सिपाही भर्ती करेगा। बोर्ड को अगले सप्ताह आग्रह पत्र भेज दिया जाएगा।
सरकार ने कहा 65000 की भर्ती का फैसला
हरियाणा सरकारी के प्रवक्ता ने बयान जारी कर कहा कि 65000 भर्तियां करने का फैसला किया है। इनमें करीब 25,000 शिक्षक, 12,000 पुलिस कर्मचारी, 17000 तृतीय श्रेणी और 10625 चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी शामिल हैं। मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने अनुसूचित जाति और भूतपूर्व सैनिकाें का बैकलॉग पूरा करने को कहा है।
•सीएम ने अधिकारियों को दिए जल्द भर्ती के निर्देश
•30 हजार शिक्षक, 12 हजार सिपाही
•30 हजार क्लर्क /स्टेनो, 3 हजार चतुर्थ श्रेणी
•परिवहन विभाग में 1500 चालक भी
जाटों और अन्य को यूं मिल सकता है लाभ
जब मुख्यमंत्री को यह जानकारी दी गई कि जाटों और अन्य को आरक्षण का लाभ केवल उन रिक्त पदों पर मिलेगा जो 28 फरवरी, 2013 के बाद खाली हुई हैं जबकि ये पद तो कई साल से खाली हैं। मुख्यमंत्री ने पूछा कि यह बात कौन कह रहा है तो उन्हें बताया गया कि विधि परामर्शी ने कहा है। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि इस मामले को देखो क्योंकि भर्तियां तो अब होने वाली हैं। अब माना जा रहा है कि लाभ उन्हें मिल सकता है। वैसे वन विभाग ने 28 फरवरी, 2013 से पहले खाली पदों पर भी यह आरक्षण लागू कर दिया है।www.teacherharyana.blogspot.com (Recruitment , vacancy , job , news)

No comments:

Post a Comment

thanks for your valuable comment

See Also

Calculate your age

Age Calculator Choose date of birth: OR enter birth details: / / Calculate Age