नियमितीकरण की मांग पर सीएम का आश्वासन



महापौर अशोक अरोड़ा के नेतृत्व में निगम कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा से दिल्ली स्थित उनके निवास पर मुलाकात की

फरीदाबाद नगर निगम में पिछले दो दशकों से अस्थायी तौर पर कार्यरत कर्मचारियों के नियमितीकरण की मांग को लेकर महापौर अशोक अरोड़ा और उपमहापौर राजेन्द्र भामला के नेतृत्व में निगम कर्मचारियों ने बुधवार सायं मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा से दिल्ली स्थित उनके निवास पर मुलाकात की। मुलाकात के दौरान कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री को मांग पत्र सौंपा। इस मामले में मुख्यमंत्री ने कर्मचारियों की मांगों पर सहानुभूति पूर्वक विचार करते हुए जल्द से जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया।

मुख्यमंत्री से मिलने वालों में नगर पालिका कर्मचारी संघ के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री, उपमहासचिव जयपाल हंस, जिला सचिव बलवीर सिंह बाल गुहेर, सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रधान गोपीचंद, सचिव गुरचरण खाण्डिय, वाटर सप्लाई यूनियन के प्रधान रामकिशोर त्यागी, सीवरमैन यूनियन के प्रधान अनूप चिंडालिया शामिल थे। कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री से मांग की कि पिछले दो दशक से ज्यादा समय से अस्थायी तौर पर कार्य कर रहे कर्मचारियों को तत्काल नियमित किया जाए। छंटनीग्रस्त कर्मचारियों की छंटनी अवधि को ड्यूटी अवधि में ट्रीट किया जाए, ठेकाप्रथा में लगे कर्मचारियों को निगम की ओर से सीधी भर्ती करने व ठेकेदारों द्वारा किए जा रहे शोषण पर रोक लगायी जाए।
वर्ष 1996-97 में नियमित भर्ती किए गए कर्मचारियों को नियमिति तिथि से नियमित वेतन दिया जाए और बिना लाभ-हानि के निगम के तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों को मकान बनाकर देने की मांगों का पांच सूत्रीय मांग पत्र दिया। कर्मचारियों की मांगों को सीएम तक पहुंचाने को लेकर नगरपालिका कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने महापौर अशोक अरोड़ा और उपमहापौर राजेन्द्र भामला का आभार व्यक्त किया। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं हो जाती, तब तक उनका आंदोलन चलता रहेगा।www.teacherharyana.blogspot.com (Recruitment , vacancy , job , news)

No comments:

Post a Comment

thanks for your valuable comment

See Also

Calculate your age

Age Calculator Choose date of birth: OR enter birth details: / / Calculate Age