अनुबंधित कर्मियों को देना होगा स्किल टेस्ट


www.teacherharyana.blogspot.com (Recruitment , vacancy , job , news)

अनुबंधित कर्मियों को देना होगा स्किल टेस्ट

राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़ : राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन ने अनुबंधित कर्मचारियों के लिए स्किल टेस्ट अनिवार्य कर दिया है। तीन जिलों अंबाला, यमुनानगर और सिरसा में सोमवार को स्किल टेस्ट होना है, मगर अनुबंधित कर्मचारियों में से ज्यादातर ने इसका बहिष्कार कर दिया है। 1बहुउद्देश्यीय स्वास्थ्य कर्मचारी एसोसिएशन की अध्यक्ष लाजवंती बेवाल और महासचिव राजकुमार ने मिशन महानिदेशक के इन आदेशों को तुगलकी करार दिया है। राज्य में करीब साढ़े चार हजार अनुबंधित कर्मचारी हैं, जिन्हें स्किल टेस्ट देने के लिए कहा जा रहा है। मिशन महानिदेशक ने 7 फरवरी को अनुबंधित कर्मचारियों को स्किल टेस्ट होने संबंधी विभागीय आदेश जारी किए हैं। एसोसिएशन को लगता है कि सरकार उनके आंदोलन को तोड़ने के लिए यह चाल रही है। बहु उद्देश्यीय स्वास्थ्य कर्मचारी पिछले 57 दिन से अपनी मांगों को लेकर नारनौल में स्वास्थ्य मंत्री राव नरेंद्र के आवास पर क्रमिक अनशन कर रहे हैं। अब उन्होंने 16 फरवरी को रोहतक में राज्य स्तरीय रैली का एलान कर दिया है। इसी दिन मुख्यमंत्री के आवास का घेराव किया जा सकता है। फिर भी बात नहीं बनी तो स्वास्थ्यकर्मी कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी से मिलने दिल्ली जाएंगे। जरूरी हुआ तो जंतर-मंतर पर आंदोलन करेंगे। राज्य के अतिथि अध्यापक भी राहुल गांधी से मिले थे और अब वे पक्का नहीं होने की स्थिति में जंतर मंतर पर क्रमिक अनशन कर रहे हैं। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के निदेशक डा. राकेश गुप्ता के आदेशों के मुताबिक अंबाला, यमुनानगर व सिरसा में स्किल टेस्ट 10 फरवरी को सुबह दस बजे से जिला अस्पताल मुख्यालयों पर होना है। अंबाला में 150, यमुनानगर में 175 और सिरसा में करीब 250 अनुबंधित कर्मचारी कार्यरत हैं। एसोसिएशन के महासचिव राजकुमार के अनुसार सभी ने टेस्ट नहीं देने का फैसला किया है। बाकी जिलों में टेस्ट की तारीख अभी तक नहीं आई है। उन्होंने सवाल खड़ा किया कि 15 से 25 साल तक की नौकरी कर चुके अनुबंधित कर्मचारियों से अब उनकी स्किल के बारे में पूछा जा रहा है। सरकार कर्मचारियों की मांगें मानने की बजाय उन्हें मुद्दे से भटकाने के लिए यह नाटक कर रही है। प्रदेश अध्यक्ष लाजवंती बेवाल, वित सचिव गुरमीत सिह, प्रचार सचिव पालकौर व प्रेस सचिव शक्ति सिंह घणघस ने बताया कि 16 फरवरी को रोहतक मे राज्य स्तरीय प्रदर्शन होगा और मुख्यमंत्री के आवास का घेराव किया जाएगा। राज्य प्रधान के अनुसार 50 प्रतिशत उप स्वास्थ्य केंद्रों पर बिजली पानी का प्रबंध नहीं है।1राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़ : राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन ने अनुबंधित कर्मचारियों के लिए स्किल टेस्ट अनिवार्य कर दिया है। तीन जिलों अंबाला, यमुनानगर और सिरसा में सोमवार को स्किल टेस्ट होना है, मगर अनुबंधित कर्मचारियों में से ज्यादातर ने इसका बहिष्कार कर दिया है। 1बहुउद्देश्यीय स्वास्थ्य कर्मचारी एसोसिएशन की अध्यक्ष लाजवंती बेवाल और महासचिव राजकुमार ने मिशन महानिदेशक के इन आदेशों को तुगलकी करार दिया है। राज्य में करीब साढ़े चार हजार अनुबंधित कर्मचारी हैं, जिन्हें स्किल टेस्ट देने के लिए कहा जा रहा है। मिशन महानिदेशक ने 7 फरवरी को अनुबंधित कर्मचारियों को स्किल टेस्ट होने संबंधी विभागीय आदेश जारी किए हैं। एसोसिएशन को लगता है कि सरकार उनके आंदोलन को तोड़ने के लिए यह चाल रही है। बहु उद्देश्यीय स्वास्थ्य कर्मचारी पिछले 57 दिन से अपनी मांगों को लेकर नारनौल में स्वास्थ्य मंत्री राव नरेंद्र के आवास पर क्रमिक अनशन कर रहे हैं। अब उन्होंने 16 फरवरी को रोहतक में राज्य स्तरीय रैली का एलान कर दिया है। इसी दिन मुख्यमंत्री के आवास का घेराव किया जा सकता है। फिर भी बात नहीं बनी तो स्वास्थ्यकर्मी कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी से मिलने दिल्ली जाएंगे। जरूरी हुआ तो जंतर-मंतर पर आंदोलन करेंगे। राज्य के अतिथि अध्यापक भी राहुल गांधी से मिले थे और अब वे पक्का नहीं होने की स्थिति में जंतर मंतर पर क्रमिक अनशन कर रहे हैं। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के निदेशक डा. राकेश गुप्ता के आदेशों के मुताबिक अंबाला, यमुनानगर व सिरसा में स्किल टेस्ट 10 फरवरी को सुबह दस बजे से जिला अस्पताल मुख्यालयों पर होना है। अंबाला में 150, यमुनानगर में 175 और सिरसा में करीब 250 अनुबंधित कर्मचारी कार्यरत हैं। एसोसिएशन के महासचिव राजकुमार के अनुसार सभी ने टेस्ट नहीं देने का फैसला किया है। बाकी जिलों में टेस्ट की तारीख अभी तक नहीं आई है। उन्होंने सवाल खड़ा किया कि 15 से 25 साल तक की नौकरी कर चुके अनुबंधित कर्मचारियों से अब उनकी स्किल के बारे में पूछा जा रहा है। सरकार कर्मचारियों की मांगें मानने की बजाय उन्हें मुद्दे से भटकाने के लिए यह नाटक कर रही है। प्रदेश अध्यक्ष लाजवंती बेवाल, वित सचिव गुरमीत सिह, प्रचार सचिव पालकौर व प्रेस सचिव शक्ति सिंह घणघस ने बताया कि 16 फरवरी को रोहतक मे राज्य स्तरीय प्रदर्शन होगा और मुख्यमंत्री के आवास का घेराव किया जाएगा। राज्य प्रधान के अनुसार 50 प्रतिशत उप स्वास्थ्य केंद्रों पर बिजली पानी का प्रबंध नहीं है

No comments:

Post a Comment

thanks for your valuable comment

See Also

Education News Haryana topic wise detail.