कांग्रेस का लगा चौथा झटका कांग्रेस विधायक एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री विनोद शर्मा ने पार्टी से इस्तीफा कांग्रेस के 13 विधायक शर्मा के संपर्क में


अम्बाला सिटी से कांग्रेस विधायक एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री विनोद शर्मा ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। शर्मा ने बुधवार को दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष को इस्तीफा फैक्स किया।
सीएम हुड्डा के करीबी माने जाने वाले शर्मा कुलदीप बिश्नोई की हजकां (चुनाव चिन्ह ट्रैक्टर) में शामिल हो सकते हैं। अटकलें हैं कि कांग्रेस के 13 विधायक शर्मा के संपर्क में हैं। कई उनके साथ ही हजकां में जाएंगे। ऐसा हुआ तो प्रदेश सरकार अल्पमत में आ जाएगी। हुड्डा सरकार को 52 विधायकों का समर्थन है। इनमें से 7 निर्दलीय हैं। 4५ विधायक कांग्रेस के अपने (५ हजकां से आए) हैं। बहुमत का आंकड़ा ४६ का है।

एक दिन पहले शर्मा दिल्ली में भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह भी मिले थे।
शर्मा के हजकां में जाने पर भी भाजपा को आपत्तित्न
गुडग़ांव से कांग्रेस सांसद राव इंद्रजीत पार्टी से इस्तीफा देकर भाजपा ज्वाइन कर चुके हैं। पूर्व मंत्री कृष्णा गहलावत व संतोष सारवान ने भी पार्टी का हाथ झटक दिया। वहीं, सीपीएस एवं सोहना विधायक धर्मबीर भी 9 मार्च को भिवानी में धर्मसेना के बैनर तले रैली करेंगे।
विनोद शर्मा ने अपनी जन चेतना यात्रा के समापन पर 9 मार्च को कुरुक्षेत्र में जनचेतना महायज्ञ रखा है। यह एक तरह से उनका शक्तिप्रदर्शन होगा। शर्मा ने अपने समर्थकों को कहा है कि यह कार्यक्रम 'चौधर की लड़ाई' तय करेगा।
कांग्रेस का लगा चौथा झटका
9 मार्च को शक्ति प्रदर्शन करेंगे
www.teacherharyana.blogspot.com (Recruitment , vacancy , job , news) www.facebook.com/teacherharyana

No comments:

Post a Comment

thanks for your valuable comment

See Also

Calculate your age

Age Calculator Choose date of birth: OR enter birth details: / / Calculate Age