प्रदेश में खुलेंगे चार सेंट्रल स्कूल : सीएम


झज्जर, जींद, कुरुक्षेत्र, फतेहाबाद का चयन

घोषणा :


 मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि राज्य में चार नए केंद्रीय विद्यालय फतेहाबाद, जींद के रामराय गांव, कुरुक्षेत्र के मसाना और झज्जर के मातनहेल गांव में खोले जाएंगे।1उन्होंने यह घोषणा मंगलवार को कलोई गांव में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री आरपीएन सिंह के साथ बीएसएफ के रिजर्व बटालियन मुख्यालय की आधारशिला
रखने के बाद जनसमूह को संबोधित करते हुए की। मुख्यमंत्री ने कहा कि करीब 75 एकड़ में रिजर्व बटालियन मुख्यालय परिसर में केंद्रीय विद्यालय भी खोला जाएगा। उन्होंने कहा कि अर्धसैनिक बल संगठन के पूर्व कर्मियों को वही सुविधाएं मिलेंगी जो हरियाणा के भूतपूर्व सैनिकों को दी जा रही हैं। हुड्डा ने कहा कि हरियाणा वीरों की धरती है। प्रदेश के 14 हजार जवान बीएसएफ में हैं। सरकार बीएसएफ का अस्पताल भी खोलेगी। बीएसएफ की ओर से स्थानीय युवाओं को सैन्य सेवाओं में भर्ती होने के लिए विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। यहां केंद्रीय भर्ती सेंटर भी होगा। 1गृह राज्य मंत्री ने कलोई गांव को गोद लेकर आसपास के गांव के लोगों के लिए अधिकतम सुविधाएं मुहैया कराने की बात कही। इस दौरान दोनों नेताओं ने सीमा सुरक्षा बल के सैनिकों की वीरांगनाओं तथा आश्रित परिजनों को सम्मानित किया। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री आरपीएन सिंह ने कहा कि सीमा सुरक्षा बल के रिजर्व बटालियन मुख्यालय से अस्पताल, स्कूल, कैंटीन जैसी सुविधाओं के साथ यहां स्टाफ क्वार्टरों का निर्माण भी होगा। केंद्र सरकार ने सीमा सुरक्षा बल के जवानों के लिए ट्रेन में आरक्षण की सुविधा भी दी है।1कलोई गांव में बीएसएफ बटालियन मुख्यालय के शिलान्यास समारोह में शहीद की पत्नी को सम्मानित करते सीएम हुड्डा। साथ हैं केंद्रीय गृह राज्य मंत्री आरपीएन सिंह।www.teacherharyana.blogspot.com (Recruitment , vacancy , job , news) www.facebook.com/teacherharyana

No comments:

Post a Comment

thanks for your valuable comment

See Also

Education News Haryana topic wise detail.