हार का खमियाजा-CM हुड्डा पर गिर सकती है गाज


www.teacherharyana.blogspot.com (Recruitment , vacancy , job , news) www.facebook.com/teacherharyana
हुड्डा पर गिर सकती है गाज

हार का खमियाजा :

मुङो नहीं लगता हरियाणा में होगा परिवर्तन : शकील 18


Click here to enlarge image
जागरण ब्यूरो, नई दिल्ली : लोकसभा चुनाव, 2014 में मिली जबरदस्त हार की गाज कांग्रेस के मुख्यमंत्रियों पर गिर सकती है। विधानसभा चुनावों से पहले कांग्रेस में हरियाणा, महाराष्ट्र और असम के मुख्यमंत्रियों को हटाने को लेकर दबाव बढ़ता जा रहा है। पार्टी ने संकेत दिए हैं कि इन मुख्यमंत्रियों की किस्मत का फैसला सोमवार को हो सकता है। हालांकि, हरियाणा में विधानसभा चुनावों से पहले नेतृत्व परिवर्तन की संभावनाएं सबसे कमजोर हैं।1सूत्रों के मुताबिक हरियाणा में कांग्रेस के कई कद्दावर मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को हटाने की मांग कर रहे हैं। राज्य में कांग्रेस 10 में एक सीट ही जीत पाई थी। यह एक सीट भी हुड्डा के बेटे दीपेंद्र की है। नतीजों के बाद से हुड्डा के खिलाफ बगावती तेवर बुलंद हैं, लेकिन ऐन चुनाव के पहले अगले नाम को लेकर कांग्रेस में सहमति बनाना मुश्किल हो रहा है। वैसे कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के खास रणदीप सुरजेवाला मजबूत दावेदार हैं। लंबे समय से महाराष्ट्र प्रदेश इकाई के निशाने पर चल रहे पृथ्वीराज चह्वाण की विदाई सोमवार को हो सकती है। पूर्व गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे उनकी जगह ले सकते हैं। हालांकि, शिंदे खुद इस जिम्मेदारी से बचना चाहते हैं और उन्होंने इन्कार भी कर दिया है। लोकसभा चुनाव के नतीजों के तुरंत बाद इस्तीफे की पेशकश करने वाले असम के मुख्यमंत्री तरुण गोगोई को भी हटाने का विचार हो रहा है। राज्य में केंद्र के पर्यवेक्षक जा चुके हैं। 1जागरण ब्यूरो, नई दिल्ली : लोकसभा चुनाव, 2014 में मिली जबरदस्त हार की गाज कांग्रेस के मुख्यमंत्रियों पर गिर सकती है। विधानसभा चुनावों से पहले कांग्रेस में हरियाणा, महाराष्ट्र और असम के मुख्यमंत्रियों को हटाने को लेकर दबाव बढ़ता जा रहा है। पार्टी ने संकेत दिए हैं कि इन मुख्यमंत्रियों की किस्मत का फैसला सोमवार को हो सकता है। हालांकि, हरियाणा में विधानसभा चुनावों से पहले नेतृत्व परिवर्तन की संभावनाएं सबसे कमजोर हैं।1सूत्रों के मुताबिक हरियाणा में कांग्रेस के कई कद्दावर मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को हटाने की मांग कर रहे हैं। राज्य में कांग्रेस 10 में एक सीट ही जीत पाई थी। यह एक सीट भी हुड्डा के बेटे दीपेंद्र की है। नतीजों के बाद से हुड्डा के खिलाफ बगावती तेवर बुलंद हैं, लेकिन ऐन चुनाव के पहले अगले नाम को लेकर कांग्रेस में सहमति बनाना मुश्किल हो रहा है। वैसे कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के खास रणदीप सुरजेवाला मजबूत दावेदार हैं। लंबे समय से महाराष्ट्र प्रदेश इकाई के निशाने पर चल रहे पृथ्वीराज चह्वाण की विदाई सोमवार को हो सकती है। पूर्व गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे उनकी जगह ले सकते हैं। हालांकि, शिंदे खुद इस जिम्मेदारी से बचना चाहते हैं और उन्होंने इन्कार भी कर दिया है। लोकसभा चुनाव के नतीजों के तुरंत बाद इस्तीफे की पेशकश करने वाले असम के मुख्यमंत्री तरुण गोगोई को भी हटाने का विचार हो रहा है। राज्य में केंद्र के पर्यवेक्षक जा चुके हैं। 1राब्यू, चंडीगढ़ : हरियाणा कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी डॉ. शकील अहमद ने मुख्यमंत्री को बदले जाने की अटकलों के बीच बृहस्पतिवार रात कहा कि ऐसा न तो कोई प्रस्ताव है और न ही उन्हें कोई संभावना नजर आ रही है। कांग्रेस मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में ही चुनाव लड़ेगी। उन्हें कांग्रेस की सोमवार को होने वाली किसी बैठक की भी जानकारी नहीं है, लिहाजा कमोबेश हरियाणा का प्रभारी होने के नाते राज्य में नेतृत्व परिवर्तन की अगर कोई बात होती तो उन्हें जरूर पता होता। मुङो नहीं लगता कि यहां कोई बदलाव होगा। डॉ. शकील ने कहा कि वे पहले भी कई बार स्पष्ट कर चुके हैं कि राज्य में मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में पार्टी विधानसभा चुनाव लड़ने वाली है।

No comments:

Post a Comment

thanks for your valuable comment

See Also

Calculate your age

Age Calculator Choose date of birth: OR enter birth details: / / Calculate Age