चंडीगढ़ चौधरी बीरेंद्र सिंह ने हरियाणा की राज्यसभा सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। अभी उनका करीब डेढ़ वर्ष का कार्यकाल शेष था। भाजपा में जाने की तैयारी कर रहे बीरेंद्र सिंह कभी भी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर सकते हैं। अभी तक उन्होंने औपचारिक रूप से भाजपा की सदस्यता ग्रहण नहीं की है। हरियाणा में सांसद बीरेंद्र सिंह ने मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के खिलाफ मोर्चा खोलने के साथ ही भाजपा अध्यक्ष अमित शाह से मुलाकात की थी। इससे यह संकेत मिले थे कि बीरेंद्र सिंह पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल होने वाले हैं। कांग्रेस ने बीरेंद्र सिंह को भाजपा नेता से उनकी मुलाकात की खबरें मीडिया में आने के बाद गत 31 जुलाई को कारण बताओ नोटिस भी दिया था।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
See Also
Calculate your age
Age Calculator Choose date of birth: OR enter birth details: / / Calculate Age
No comments:
Post a Comment
thanks for your valuable comment