प्रदेश्‍ा में भर्ती होंगे 4000 सफाई कर्मी


www.teacherharyana.blogspot.com (Recruitment , vacancy , job , news) www.facebook.com/teacherharyana
प्रदेश्‍ा में भर्ती होंगे 4000 सफाई कर्मी
काम के दौरान मृत्यु पर पांच लाख का मुआवजा
निकायों में ठेकेदारी प्रथा खत्म: सीएम
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि शहर व गांवों में 4,000 सफाई कर्मी और भर्ती किए जाएंगे। इसके लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। अब स्थानीय निकायों में ठेकेदारी प्रथा खत्म कर दी गई है। इससे 10,500 सफाई कर्मचारी ठेकेदारी प्रथा से बाहर हो चुके हैं। अब उन्हें न्यूनतम वेतन उसी निकाय से ही मिलेगा। नए रोजगार सृजन के तहत 400 लोगों की आबादी में एक सफाईकर्मी नियुक्त किया जाएगा।
हुड्डा शनिवार को नगर निगम सभागार में कर्मचारियों द्वारा आयोजित अभिनंदन समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर उन्होंने कहा कि फरीदाबाद में 1,776 अस्थायी सफाई कर्मियाेें को स्थायी किया जा चुका है। अभी प्रदेश के विभिन्न नगर निगमों और पालिकाओं में 3,000 सफाई कर्मी और भर्ती किए जाएंगे। प्रदेश के गांवों में 11,000 सफाई कर्मी हैं। अब 1,000 सफाई कर्मियों को और भर्ती किया जाएगा, ताकि गांवों की सफाई व्यवस्था सही हो सके।
यदि किसी सफाई कर्मचारी की काम के दौरान आकस्मिक मौत हो जाती है, तो उसके परिवार को पांच लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि फरीदाबाद में तेजी से बहुमंजिली इमारतों का निर्माण किया जा रहा है। ऐसे में आग व अन्य आपदा की स्थिति से निपटने के लिए अग्निशमन विभाग को 52 फुट की ऊंचाई वाला हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म जल्द उपलब्ध कराया जाएगा। इसे करीब आठ करोड़ रुपये में खरीदा जा रहा है। प्रदेश में सफाई कर्मचारियों के कुल 13428 पद बनाए गए हैं। समूह डी की रिक्तियों के लिए जिन लोगों का नगर पालिकाओं में 10 वर्ष का अनुभव है, उनकी अधिकतम आयु सीमा भी 55 वर्ष की गई है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने जिस ईमानदारी से सफाई कर्मियों का ख्याल रखा है, उसी तरह ईमानदारी से सफाई कर्मी अपने काम को अंजाम देकर शहर को साफ और सुंदर बनाने में योगदान दें। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री महेंद्र प्रताप सिंह, श्रम एवं रोजगार राज्यमंत्री शिवचरण लाल शर्मा, मेयर अशोक अरोड़ा, विधायक आनंद कौशिक, कांग्रेस जिलाध्यक्ष बीआर ओझा, कर्मचारी नेता रतनलाल रोहिल्ला, सफाई कर्मचारी यूनियन के नरेश शास्त्री, बलवीर बालगुहेर और गोपीचंद सहित अन्य कर्मचारी यूनियन के पदाधिकारी मौजूद रहे।
अग्निशमन विभाग को हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म मुहैया कराया जाएगा

2 comments:

  1. Sir me aarthik stiti se kamjor hu mene bac final kr rha hu and mere pass RSCIT computer ka diploma bhi h muge job ki skt jrurt h me cast se balmiki hu jiiii

    ReplyDelete
  2. 7414876100 pr sampark kre me limited bhi duty kr skata hu jiiii

    ReplyDelete

thanks for your valuable comment

See Also

Education News Haryana topic wise detail.