5000 employee retired in a singal day



www.teacherharyana.blogspot.com (Recruitment , vacancy , job , news) www.facebook.com/teacherharyana

सरकार ने एक ही दिन में रिटायर किए 5000 कर्मी

हरियाणा सरकार ने शुक्रवार को एक ही दिन में करीब 5000
कर्मचारियों को रिटायर कर दिया। ये सभी अपनी रिटायरमेंट एज
58 या 60 साल पूरी कर चुके थे। इनमें लगभग 3900 अधिकारी-कर्मचार
ी तो केवल सरकारी महकमों से जुड़े हुए थे। जबकि बाकी अधिकारी-
कर्मचारी बोर्ड, काॅर्पोरेशन और अन्य संस्थाओं में कार्यरत थे। इन
कर्मचारियों को करीब 100 करोड़ रुपए रिटायरमेंट बेनीफिट के रूप में
देने पड़ेंगे। रिटायर होने वाले अधिकारी-कर्मचारियों में क्लास वन से
लेकर क्लास फोर्थ कर्मचारी भी शामिल हैं।
उल्लेखनीय है कि पिछली कांग्रेस सरकार ने विधानसभा चुनाव के
ऐनवक्त पर अपने अधिकारी और कर्मचारियों की रिटायरमेंट एज 58
साल से बढ़ाकर 60 साल कर दी थी। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर
सरकार ने पिछली सरकार के फैसलों को उलटते हुए रिटायरमेंट एज 60 से
घटाकर 58 साल और 62 से घटाकर 60 साल कर दी है।
28 नवंबर से ही माने जाएंगे रिटायर
विभाग के सूत्रों ने बताया कि इन सभी अधिकारी-कर्मचार
ियों का रिटायरमेंट शुक्रवार से ही माना जाएगा। भले ही उन्होंने
रिटायरमेंट एज 58 और 60 साल एक-दो महीने पहले भी पूरी कर
ली हो। इसकी वजह यह है कि वे अब तक सरकार में काम कर रहे थे और इस
अवधि में वेतन भी लिया है। तकनीकी प्रॉब्लम न हो, इसलिए इन्हें
शुक्रवार से ही रिटायर किया गया है।
प्रत्येक कर्मचारी को मिलेंगे 10 से 12 लाख रुपए
वित्त विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि रिटायरमेंट बेनीफिट के रूप में
प्रत्येक अधिकारी-कर्मचारी को औसतन 12 लाख रुपए मिलेंगे। लीव
एनकेशमेंट, ग्रेच्युटी समेत अन्य लाभों के रूप में किसी को 10
तो किसी को 15 लाख रुपए तक मिलेंगे।

No comments:

Post a Comment

thanks for your valuable comment

See Also

Education News Haryana topic wise detail.