CM/BJP का शिकंजा


www.teacherharyana.blogspot.com (Recruitment , vacancy , job , news) www.facebook.com/teacherharyana


24 घंटे के भीतर प्रदेश में तीन भ्रष्ट कर्मचारी गिऱफ्तार, पुलिस ने रंगे हाथों दबोचा

झज्जर /करनाल कुरुक्षेत्र/पिपली. विजिलेंस ब्यूरो ने प्रदेश में पिछले
24 घंटे के दौरान रिश्वत लेते हुए तीन कर्मचारियों को गिरफ्तार
किया है। इन सभी कर्मचारियों के खिलाफ मामला दर्ज कर
लिया गया है।
विजिलेंस ब्यूरो के महानिदेशक एस.एन. वशिष्ठ ने बताया कि झज्जर
जेल के डॉक्टर राजेंद्र सिंह को 5000 रुपए की रिश्वत के साथ
गिरफ्तार किया गया। राजेंद्र सिंह ने यह रकम झगड़े के एक मुकदमे में
अदालत में गवाही देने के नाम पर ली थी। उसे गुरुवार को अदालत में
पेश किया जाएगा।
इधर, करनाल में सेक्टर 4 निवासी पृथ्वी सिंह की शिकायत पर
बुधवार को आबकारी विभाग के निरीक्षक (विकास) को 3000
रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। यह रिश्वत
दवाई कारखाने के लाइसेंस को कैंसिल करने के लिए ली थी।
इसी तरह पानीपत में कमल सिंह की शिकायत पर जिला नगर
योजनाकार कार्यालय के क्लर्क प्रदीप सिंह को 20,000 रुपए
की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। प्रदीप सिंह ने
यह रिश्वत निर्माणाधीन दुकान को गिराने के लिए दिए गए
नोटिस को फाइल करने के लिए ली थी।
====================================================


नगर निगम में सीएम फ्लाइंग का छापा, 96 मिले गैर हाजिर

फरीदाबाद. बुधवार सुबह सीएम फ्लाइंग ने नगर निगम में
छापेमारी की। इस दौरान सभी विभागों के हाजिरी रजिस्टर
की चेकिंग की गई तो 96 अधिकारी व कर्मचारी गैरहाजिर मिले।
फ्लाइंग दस्ता अपने साथ सारी रिपोर्ट तैयार कर ले गई है। इस
रिपोर्ट के आधार पर इन अधिकारियों एवं कर्मचारियों पर
विभागीय कार्रवाई की गाज गिर सकती है।
गौरतलब है कि बुधवार सुबह 9.20 बजे सीएम फ्लाइंग ने अचानक बीके
स्थित नगर निगम हेडक्वार्टर पर छापा मारा। सबसे पहले अकाउंट
विभाग को फ्लाइंग दस्ते ने घेरे में ले लिया। नगर निगम सूत्रों के
मुताबिक सबसे ज्यादा गैरहाजिरी अकाउंट विभाग में मिली। इसके
बाद जेटीओ और ईओ ब्रांच में पाई गईं। सभी विभागों में 96 लोग
गैरहाजिर पाए गए। शेष पेज 15 पर सुबह 11 बजे तक फ्लाइंग दस्ते ने
सभी विभागों में जांच की और सबूतों के साथ पूरी रिपोर्ट तैयार
की। इसे अब मुख्यमंत्री के समक्ष पेश किया जाएगा।
सूत्रों का कहना है कि मुख्यमंत्री के पास यहां के नगर निगम
कर्मचारियों एवं अधिकारियों की अनदेखी और गैरहाजिर रहने
की शिकायत दर्ज कराई गई थी। इस पर मुख्यमंत्री के आदेश पर यह
कार्रवाई की गई। इस छापे के आधार पर नगर निगम हेडक्वार्टर
चंडीगढ़ को मुख्यमंत्री की ओर से गैरहाजिर रहने वाले लोगों पर
विभागीय कार्रवाई के आदेश मिल सकते हैं।
क्या कहना है लोगों का
नगर निगम में कार्य के लिए आए रविंद्र, ललित, शालू का कहना है
कि अधिकारियों और कर्मचारियों के न आने से यहां कार्यों के
लिए चक्कर काटने पड़ते हैं। कभी कोई
अधिकारी नहीं होता तो कभी कोई। एक-एक काम को कराने में
कई दिन लग जाते हैं। नौकरी पेशा छुट्टी लेकर कार्य कराने आता है।
इसमें भी अगर कर्मचारी-अधिकारी नहीं मिले
तो परेशानी तो होती ही है। दोबारा छुट्टी करनी पड़ती है।
यह बहुत ही ठीक कदम है। इससे मैं बहुत संतुष्ट हुआ हूं। 15 दिन में इस
प्रकार का सीएम की ओर से कार्य होना ही चाहिए। जिससे
लोगों की परेशानियां दूर हों। लोग चक्कर लगाते लगाते हार जाते
थे। इन लोगों को समझा-समझा कर मैं थक गया। कई बार बदलाव के
लिए मैंने बोला। लेकिन इस पर गौर नहीं किया गया। उम्मीद है अब
कुछ सुधार होगा।
- अशोक अरोड़ा, मेयर
सराहनीय व अच्छा कदम है। इस तरह की कार्रवाई लाजिमी हो गई
थी। प्रशासन को पटरी पर लाने की जरूरत हो गई है।
अधिकारियों कर्मचारियों को समय का पाबंद होना ही पड़ेगा।
तभी जनता की परेशानियां दूर हो सकेंगी। सीएम फ्लाइंग के छापे
के बाद अब कर्मचारियों में सुधार आएगा। कर्मचारियों को इस तरह
की कार्रवाई से अब सुधर जाना चाहिए, क्योंकि इस सरकार में
पुराना ढर्रा चलने वाला नहीं है।
- ओमप्रकाश रक्षवाल, पार्षद

No comments:

Post a Comment

thanks for your valuable comment

See Also

Calculate your age

Age Calculator Choose date of birth: OR enter birth details: / / Calculate Age