शिक्षा मंत्री ने नेहरू को कहे अपशब्द, फिर जताया खेद


www.teacherharyana.blogspot.com (Recruitment , vacancy , job , news) www.facebook.com/teacherharyana
शिक्षा मंत्री ने नेहरू को कहे अपशब्द, फिर जताया खेद
रोहतक (ब्यूरो)। एमडीयू मेें लोक उत्सव फागण मेला का उदघाटन करने आए प्रदेश के शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा ने भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू को ‘गाली’ दे दी, लेकिन बाद में बवाल की आशंका के चलते उन्होंने इस पर खेद जताया। शर्मा प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष रहे हैं और वर्तमान में खट्टर सरकार में कैबिनेट मंत्री हैं। उन्होंने अपने भाषण में हरियाणा के राजकवि और ख्यातनाम सांगी पंडित लख्मी चंद की मौत और नेहरू की मौत की तुलना की करते हुए आपत्तिजनक बात कही।
एमडीयू में लोक महोत्सव फागण मेला का उदघाटन समारोह आयोजित किया गया था। कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा मुख्य अतिथि थे। जब वे भाषण देने माइक पर आए तो लोक कवि लख्मीचंद की कविता पढ़ते हुए उनकी तारीफ कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि जब नेहरू जी की मृत्यु हुई तब हरियाणा से भी लोग दिल्ली गए थे। बस में जब लोग नेहरू की मृत्यु की बात कर रहे थे, तब एक हरियाणवीं ने कहा कि लख्मी नहीं रहे तो ‘...नेहरू क्या है ?’ इसकेआगे उन्होंने कहा कि हरियाणा के लोगों की भाषा और बोली नहीं उनकी भावनाओं को देखा जाना चाहिए। हालांकि हंगामे की आशंका देखते हुए बाद में उन्होंने खेद जता दिया। उन्होंने कहा कि मेरी किसी की भावना को ठेस पहुंचाने की मंशा नहीं थी। मैं तो हरियाणवीं भाषा बोलता ही हूं।

No comments:

Post a Comment

thanks for your valuable comment

See Also

Calculate your age

Age Calculator Choose date of birth: OR enter birth details: / / Calculate Age