हरियाणा बोर्ड : 10वीं के पेपर में प्रश्न आया, भाजपा का चुनाव निशान क्या है?


www.teacherharyana.blogspot.com (Recruitment , vacancy , job , news) www.facebook.com/teacherharyana
हरियाणा बोर्ड : 10वीं के पेपर में प्रश्न आया, भाजपा का चुनाव निशान क्या है?
फतेहाबाद। हरियाणा बोर्ड की 10वीं कक्षा की सामाजिक
विज्ञान के प्रश्न पत्र में राजनीति से जुड़ा अजीबोगरीब प्रश्न
पूछा गया। प्रश्न था- भारतीय जनता पार्टी का चुनाव चिन्ह
क्या है? इस सवाल पर छात्र तो हैरान थे ही, वहीं राजनीतिक
दलों ने भी इस पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। प्रश्न एक अंक
का था।
हरियाणा स्कूल शिक्षा बोर्ड भिवानी के सचिव पंकज कुमार ने
कहा कि इस बारे में जानकारी मिली है। जल्द ही कमेटी इस पर
चर्चा करेगी कि ऐसा होना चाहिए या नहीं। इसके बाद कोई
निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रश्न पत्र में क्या आ
रहा है, बोर्ड को कोई जानकारी नहीं होती है।
उधर, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने इस बारे में कोई
भी प्रतिक्रिया देने से मना कर दिया। कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष
अशोक तंवर ने कहा, ‘परीक्षा में किसी पार्टी संबंधी सवाल
पूछना चिंतनीय है। हम इसकी कड़ी निंदा करते हैं।’

No comments:

Post a Comment

thanks for your valuable comment

See Also

Education News Haryana topic wise detail.