सरकारी स्कूलों में कार्यरत गेस्ट और कॉन्ट्रेक्ट शिक्षकों के वेतन में बढ़ोतरी


www.teacherharyana.blogspot.com (Recruitment , vacancy , job , news) www.facebook.com/teacherharyana
चंडीगढ़ प्रशासन ने शहर के सरकारी स्कूलों में
कार्यरत गेस्ट और कॉन्ट्रेक्ट शिक्षकों के वेतन में
बढ़ोतरी का फैसला लिया है। शिक्षा सचिव
की ओर से गेस्ट और कॉन्ट्रेक्ट शिक्षकों को
डीए की 17 फीसदी बढ़ी हुई ग्रांट जारी करने
के आदेश जारी कर दिए हैं।
फैसले से करीब 400 गेस्ट और 150 कॉन्ट्रेक्ट टीचर्स के वेतन में 3 से 4
हजार तक बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। जानकारी के अनुसार डीए
की बढ़ी किश्त एक दिसंबर 2014 से लागू होगी। अगले महीने के वेतन
में बढ़ा डीए मिलने की उम्मीद है। शिक्षा विभाग की ओर से सर्व
शिक्षा अभियान के तहत नियुक्त शिक्षकों को पहले ही डीए की
किश्त जारी कर दी गई थी।
लेकिन गेस्ट और कॉन्ट्रेक्ट शिक्षकों के वेतन में बढ़ोतरी के लिए
ज्वाइंट एक्शन कमेटी काफी समय से मांग कर रही थी। ज्वाइंट एक्शन
कमेटी के कनवीनर भाग सिंह कैरों ने बताया कि गेस्ट और कॉन्ट्रेक्ट
का डीए अब 90 से बढ़कर 107 फीसदी हो गया है।
डीपीआई (स्कूल) की ओर से भी इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं।
यूटी कैडर एजुकेशनल इंपलाइज यूनियन के प्रधान स्वर्ण सिंह कंबोज ने
कहा कि काफी समय से गेस्ट और कॉन्ट्रेक्ट शिक्षकों का डीए
बढ़ाने की मांग की जा रही थी।
गेस्ट और कांट्रेक्ट के वेतन में बढ़ोतरी
कैटेगरी------पहले---------अब
जेबीटी------31000------33700
टीजीटी-----35100------38200
पीजीटी-----38600------42000

No comments:

Post a Comment

thanks for your valuable comment

See Also

Calculate your age

Age Calculator Choose date of birth: OR enter birth details: / / Calculate Age