Computer instructor on contract-समझौता रद, सेवाएं समाप्त,सरकारी स्कूलों में "ठेके" पर होगी कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर्स की भर्ती


www.teacherharyana.blogspot.com (Recruitment , vacancy , job , news) www.facebook.com/teacherharyana
सरकारी स्कूलों में "ठेके" पर होगी कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर्स की भर्ती
.
हरियाणा के सरकारी स्कूलों में बच्चों को कंप्यूटर शिक्षा
देने के लिए अब कंप्यूटर टीचर और लैब सहायकों के पद समाप्त
कर कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर और जूनियर कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर के स्थाई पद
सृजित करने का फैसला किया गया है। मगर इन स्थाई पदों
पर भर्ती अस्थाई की जाएगी। यह भर्ती शिक्षा विभाग
के अफसरों की कमेटी करेगी। इससे पहले नीति बनाई गई थी,
जिसमें कंप्यूटर इंस्ट्रक्टरों और लैब सहायकों के पद अस्थाई पद
सृजित करने के बाद ठेके पर भर्ती हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग
से करवानी थी। हालांकि सरकार ने यह नीति भी मंजूर कर दी
थी मगर अब शिक्षा विभाग पुरानी नीति में बदलाव कर नई
नीति बनाई है। भविष्य में अगर इन स्थाई पदों पर स्थाई भर्ती हुई
तो इन कंप्यूटर इंस्ट्रक्टरों को पदोन्नति देकर टीजीटी टीचर
बनाया जा सकता है। हरिभूमि की तरफ से जुटाई जानकारी के
मुताबिक सेकेंडरी एजूकेशन निदेशालय ने नई नीति वीरवार को
सरकार को भेजी है। इसके मुताबिक करीब साढ़े छह हजार स्थाई पद
सृजित किए जाएंगे। इन पदों पर नियुक्त होने वाले कंप्यूटर इंस्ट्रक्टरों
और जूनियर इंस्ट्रक्टरों को जेबीटी वाला पे-स्केल तय किया
जाएगा। मगर रेगुलर भर्ती नहीं की जाएगी। कंप्यूटर शिक्षा देने के
लिए इन पदों पर कांट्रैक्ट पर भर्ती की जाएगी। यह भर्ती शिक्षा
विभाग के अफसरों की कमेटी करेगी। इन ठेके पर रखे जाने वाले
इंस्ट्रक्टरों को मानदेय भी ठेके वाला दिया जाएगा यानी जो
पहले कंपनियां दे रही थी, उतना ही मानदेय मिलेगा। यह ठेका
शिक्षा विभाग और संबंधित कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर्स के बीच होगा। ठेका
एक साल का होगा। मगर कांट्रैक्ट रिन्यू हो सकेगा। रिन्यू करने का
फैसला सरकार करेगी। भविष्य में कभी इन स्थाई पदों पर रेगुलर भर्ती
करनी पड़ी तो उसके बारे में फैसला उस समय किया जाएगा।
पुरानों को पेपर में छूट: जो कंप्यूटर टीचर्स और लैब सहायक
स्कूलों में सेवाएं दे रहे थे। उन्हें ठेके पर होने वाली भर्ती में
लिखित परीक्षा से छूट मिल सकती है। इसके अलावा उन्हें
अनुभव का भी लाभ मिल सकता है। मगर पुराने कंप्यूटर टीचरों
और लैब सहायकों को सीधे ठेके पर नहीं रखा जाएगा।
कंप्यूटर इंस्ट्रक्टरों और जूनियर इंस्ट्रक्टरों की शैक्षणिक
योग्यता भी पहले से घटा दी गई है।

-----------------------------------------------------------
समझौता रद, सेवाएं समाप्त
हां, नई नीति बनाई जा रही है। कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर्स, जूनियर इंस्ट्रक्टर्स के स्थाई पद सृजित होंगे। उन पर भर्ती ठेके पर की जाएगी। उन्हें मानदेय भी वही मिलेगा जो कंपनियां देती थी। भविष्य में स्थाई भर्ती हुई तो उन्हें प्रमोशन भी मिल सकेगी। -एमएल कौशिक, निदेशक, सेकेंडरी एजूकेशन, हरियाणा
कंपनियों ने कंप्यूटर टीचर्स, लैब सहायक रखे थे। उनका चयन परीक्षा और साक्षात्कार के बाद मेरिट आधार पर किया गया था मगर शिक्षा विभाग उन्हें कंपनियों के कर्मचारी मानता है। कंपनियों का समझौता रद हो चुका है कंप्यूटर टीचरों और लैब सहायकों की सेवाएं भी समाप्त हो चुकी हैं।
ल्ल भविष्य में अगर रेगुलर भर्ती हुई तो इन टीचर्स को पदोन्नित मिलेगी टीजीटी पद पर
ल्ल अभी ठेके पर रखे जाएंगे इंस्ट्रक्टर्स
ल्ल विभाग के अफसरों की कमेटी लेगी इंटरव्यू
ल्ल पहली नीति में हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने ठेके पर करनी थी भर्ती
ल्ल पहले पद भी अस्थाई मंजूर होने थे मगर अब पद होंगे स्थाई।
हरियाणा के सरकारी स्कूलों में बच्चों को कंप्यूटर शिक्षा देने के लिए अब कंप्यूटर टीचर और लैब सहायकों के पद समाप्त कर कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर और जूनियर कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर के स्थाई पद सृजित करने का फैसला किया गया है। मगर इन स्थाई पदों पर भर्ती अस्थाई की जाएगी। यह भर्ती शिक्षा विभाग के अफसरों की कमेटी करेगी। इससे पहले नीति बनाई गई थी, जिसमें कंप्यूटर इंस्ट्रक्टरों और लैब सहायकों के पद अस्थाई पद सृजित करने के बाद ठेके पर भर्ती हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग से करवानी थी। हालांकि सरकार ने यह नीति भी मंजूर कर दी थी मगर अब शिक्षा विभाग पुरानी नीति में बदलाव कर नई नीति बनाई है। भविष्य में अगर इन स्थाई पदों पर स्थाई भर्ती हुई तो इन कंप्यूटर इंस्ट्रक्टरों को पदोन्नति देकर टीजीटी टीचर बनाया जा सकता है। हरिभूमि की तरफ से जुटाई जानकारी के मुताबिक सेकेंडरी एजूकेशन निदेशालय ने नई नीति वीरवार को सरकार को भेजी है। इसके मुताबिक करीब साढ़े छह हजार स्थाई पद सृजित किए जाएंगे। इन पदों पर नियुक्त होने वाले कंप्यूटर इंस्ट्रक्टरों और जूनियर इंस्ट्रक्टरों को जेबीटी वाला पे-स्केल तय किया जाएगा। मगर रेगुलर भर्ती नहीं की जाएगी। कंप्यूटर शिक्षा देने के लिए इन पदों पर कांट्रैक्ट पर भर्ती की जाएगी। यह भर्ती शिक्षा विभाग के अफसरों की कमेटी करेगी। इन ठेके पर रखे जाने वाले इंस्ट्रक्टरों को मानदेय भी ठेके वाला दिया जाएगा यानी जो पहले कंपनियां दे रही थी, उतना ही मानदेय मिलेगा। यह ठेका शिक्षा विभाग और संबंधित कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर्स के बीच होगा। ठेका एक साल का होगा। मगर कांट्रैक्ट रिन्यू हो सकेगा। रिन्यू करने का फैसला सरकार करेगी। भविष्य में कभी इन स्थाई पदों पर रेगुलर भर्ती करनी पड़ी तो उसके बारे में फैसला उस समय किया जाएगा।
पुरानों को पेपर में छूट
जो कंप्यूटर टीचर्स और लैब सहायक स्कूलों में सेवाएं दे रहे थे। उन्हें ठेके पर होने वाली भर्ती में लिखित परीक्षा से छूट मिल सकती है। इसके अलावा उन्हें अनुभव का भी लाभ मिल सकता है।
मगर पुराने कंप्यूटर टीचरों और लैब सहायकों को सीधे ठेके पर नहीं रखा जाएगा। कंप्यूटर इंस्ट्रक्टरों और जूनियर इंस्ट्रक्टरों की शैक्षणिक योग्यता भी पहले से घटा दी गई है।

No comments:

Post a Comment

thanks for your valuable comment

See Also

Calculate your age

Age Calculator Choose date of birth: OR enter birth details: / / Calculate Age