नई पुलिस भर्ती में दसवीं पास बर्खास्त जवान भी दावेदार

हरियाणा राज्य औद्योगिक सुरक्षा बल के बर्खास्त जवानों को पुलिस की नई भर्ती में शैक्षणिक योग्यता में भी छूट मिलेगी। मुख्यमंत्री के ओएसडी भूपेश्वर दयाल ने नौ सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल को इस संबंध में बातचीत कर राहत दिलाने का भरोसा दिया है।
पुलिस में सात हजार भर्तियां होनी हैं, लेकिन शैक्षणिक योग्यता 12वीं होने के कारण औद्योगिक सुरक्षा बल के अधिकतर बर्खास्त जवान इसके लिए आवेदन नहीं कर पा रहे हैं। सरकार ने उन्हें आयु और फिजिकल परीक्षण में पहले ही छूट प्रदान कर दी थी। औद्योगिक सुरक्षा बल का किसी भी आयु का बर्खास्त जवान नई पुलिस भर्ती के लिए पात्र है, जबकि सरकार ने उन्हें 13 मिनट में ढ़ाई किलोमीटर दौड़ पूरी करने की छूट दे रखी है। फिलहाल 25 मिनट में 5 किलोमीटर की दौड़ पूरी करने का प्रावधान है। यह रियायत पूर्व फौजी को भी है।
पिछली चौटाला सरकार में भर्ती करीब साढ़े तीन हजार औद्योगिक सुरक्षा बल के जवानों को हुड्डा सरकार में बर्खास्त कर दिया गया था। हरियाणा राज्य औद्योगिक सुरक्षा बल बर्खास्त संघ के नेता सुशील कुमार के नेतृत्व में नौ सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल शैक्षणिक योग्यता में छूट की मांग को लेकर मुख्यमंत्री मनोहर लाल से मिलने गए। सीएम निवास पर उनकी ओएसडी भूपेश्वर दयाल से मीटिंग हुई। सुशील कुमार, राजबाला, कुसुम और सुनीता ने उन्हें बताया कि अधिकतर बर्खास्त जवान दसवीं पास ही हैं। वह नई भर्ती के लिए निर्धारित 12वीं कक्षा की योग्यता पूरी नहीं कर पाते, जिस कारण नई पुलिस भर्ती में पहले से दी गई छूट का भी कोई लाभ नहीं रह गया है।
सुशील कुमार ने सरकार से अनुरोध किया कि उनके लिए शैक्षणिक योग्यता 12वीं की बजाय दसवीं की जाए। ओएसडी ने इस संबंध में मुख्यमंत्री मनोहर लाल से बातचीत कर जल्दी ही समस्या के समाधान का भरोसा दिलाया। प्रतिनिधिमंडल में सतीश कुमार, मुकेश कुमार, ईश्वर सिंह, संजय कुमार और कुलदीप शामिल रहे।www.facebook.com/teacherharyana www.teacherharyana.blogspot.in (Recruitment , vacancy , job , news)

No comments:

Post a Comment

thanks for your valuable comment

See Also

Calculate your age

Age Calculator Choose date of birth: OR enter birth details: / / Calculate Age