हरियाणा में हड़ताल से जनता रही हलकान

हरियाणा में कर्मचारियों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल का व्यापक असर पड़ा। हड़ताल से लोग परेशान रहे। सुबह से हरियाणा रोडवेज सहित सभी बस सेवाएं बंद रहीं, हालांकि कुछ जिलों कुछ रोडवेज बसें भी चलीं। अधिकतर जगहों
पर बैंक भी बंद रहे। लोग दिनभर भटकते रहे।
हिसार, रोहतक, कैथल, यमुनानगर सहित विभिन्न जगहों पर बसें नहीं चलीं। बिजली और पानी की आपूर्ति पर भी असर पड़ा। सरकारी कार्यालयों में कर्मचारियों की उपस्थिति बहुत कम रहने से लोगों के काम नहीं हुए। बस डिपाे, सरकारी कार्यालयों के बाहर हड़ताली कर्मचारियों धरने दिए और प्रदर्शन किया।
रोहतक, हिसार, फतेहाबाद, सिरसा, भिवानी, झज्जर समेत पूरे जोन में व्यापक असर दिखा। रोडवेज का पूरी तरह से चक्का जाम रहा। बिजली निगम के अधिकतर कर्मचारी इसमें शामिल रहे। पीडब्ल्यूडी और जनस्वास्थ्य विभाग में अपेक्षाकृत हड़ताल का असर कम दिखा। दिनभर धरने, प्रदर्शन, नारेबाजी का दौर चलता रहा।
सबसे ज्यादा परेशानी ग्रामीण क्षेत्रों में हुई। विद्यार्थी निजी वाहनों से स्कूल पहुंचे। हिसार जिले में बिजली निगम के कई सब स्टेशनों से रात को कुछ घंटे के लिए आपूर्ति बाधित रही। वहीं विनोद नगर फीडर के एक बड़े हिस्से में 18 घंटे के बाद भी बिजली सप्लाई सुचारू नहीं हुई। बैंककर्मियों एवं बीमा कर्मियों के हड़ताल के कारण लाखों रुपये का राजस्व प्रभावित हुआ।
पानीपत करनाल व कुरक्षेत्र में रोडवेज बसों के परिचालन पर आंशिक असर पड़ा। हालंकि इस जगहों पर रोडवेजकर्मियों ने नारेबाजी की और धरना दिया। बैंकों, आयकर और पोस्ट आफिस सहित अन्य सेवाओं पर भी हड़ताल का असर पड़ा ।
अंबाला में हरियाणा रोडवेज कर्मचारी यूनियन और इंटेक यूनियन समेत संबंधित कर्मचारी यूनियनों से जुड़े कर्मचारी हड़ताल पर रहे। अधिकतर सरकारी कार्यालयों काम नहीं हुआ। अंबाला रोडवेज बसों के परिचालन पर हड़ताल का मिलाजुला असर दिखा। हड़ताली कर्मचारियाें ने अंबाला शहर स्थित रोडवेज डिपो से कोई बस बहार नहीं निकलने दी।
रोहतक में मानसरोवर पार्क में बैठक करते कर्मचारी।
दूसरी ओर, जींद, यमुनानगर, भिवानी, सिरसा में भी हड़ताल का असर दिखा। रोडवेज बसों का परिचालन प्रभावित हुआ। पहले से ही हड़ताल की घोषणा होने से बस अड्डों पर यात्रियों की कम भीड़ देखी गई। लंबी दूरी की बसें वर्कशाप से बाहर नहीं निकलीं। अधिकतर बैंकाें की शाखाएं और सरकारी कार्यालयों में कामकाज नहीं हुआ।

यमुनानगर में बस स्टैंड के बाहर तैनात पुलिस।
राष्ट्रीयकृत बैंक बंद
हिसार, पानीपत, करनाल, अंबाला, सिरसा, भिवानी, कुरुक्षेत्र सहित अधिकतर शहराें में राष्ट्रीयकृत बैंकों की लगभग सभी शाखाएं बंद रहीं। इससे करोड़ों रुपये का लेनदेन प्रभावित हुआ। कर्मचारी बैंकों के बाहर धरने पर बैठै और प्रदर्शन किया। जनस्वास्थ्य विभाग व बिजली निगम के कर्मचारी भी हड़ताल पर रहे, लेकिन बिजली व पानी की आपूर्ति आंशिक रूप से ही प्रभावित हुई।
कैथल बस स्टैंड पर धरना देते कर्मचारी।

नहीं हो पाए पोस्टमार्टम
रोहतक पीजीआइएमएस के गैर शिक्षक कर्मचारी हड़ताल पर होने के कारण शाम चार बजे तक कोई पोस्टमार्टम नहीं हुआ। कर्मचारी नहीं होने के कारण लोगों ने पुलिसकर्मियों की मदद से अपनों के शवों को वाहन से उतारा। शाम चार बजे तक यहां नौ शव पहुंच चुके थे।
हड़ताल में शामिल न हुआ तो धुन डाला
चरखी दादरी रोडवेज वर्कशॉप में हड़ताल में शामिल न होने पर एक कर्मचारी की साथियों ने पिटाई कर दी। उसे उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।


www.facebook.com/teacherharyana www.teacherharyana.blogspot.in (Recruitment , vacancy , job , news)

No comments:

Post a Comment

thanks for your valuable comment

See Also

Calculate your age

Age Calculator Choose date of birth: OR enter birth details: / / Calculate Age