सीधी भर्ती में ग्रुप डी के पदों पर इंटरव्यू खत्म

सीधी भर्ती में ग्रुप डी के पदों पर इंटरव्यू खत्म
चंडीगढ़ : प्रदेश सरकार ने ग्रुप डी के सभी पदों की भर्तियों में इंटरव्यू समाप्त करने का फैसला किया है। इन पदों की सभी भर्तियां अब राज्य कर्मचारी चयन आयोग के माध्यम से की
जाएंगी।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की अध्यक्षता में शुक्रवार को चंडीगढ़ में हुई मीटिंग में यह फैसला किया गया। सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि इस नई प्रणाली से भर्तियों में पारदर्शिता आएगी और भ्रष्टाचार की संभावनाएं कम होंगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अपने स्वतंत्रता दिवस के अभिभाषण में राज्य सरकारों से जूनियर स्तर की सरकारी नौकरियों में इंटरव्यू सिस्टम समाप्त करने का आग्रह किया था।www.facebook.com/teacherharyana www.teacherharyana.blogspot.in (Recruitment , vacancy , job , news)

चतुर्थ श्रेणी की भर्तियों में साक्षात्कार खत्म 


राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़ : हरियाणा सरकार ने ग्रुप ‘डी’ यानी चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों की भर्ती में भी साक्षात्कार की व्यवस्था को खत्म कर दिया है। इन कर्मचारियों की भर्ती के अधिकार राज्य कर्मचारी चयन आयोग को सौंपे हैं।1मुख्यमंत्री मनोहर लाल की अध्यक्षता में हुई एक बैठक में यह फैसला लिया गया। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के चेयरमैन भारत भूषण भारती भी इस बैठक में शरीक हुए। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मोदी के स्वतंत्रता दिवस के वायदे पर आगे बढ़ते हुए हरियाणा सरकार ने ग्रुप डी के पदों पर सीधी भर्ती के लिए साक्षात्कार आयोजित करने की पद्धति समाप्त करने का निर्णय लिया है ताकि सरकारी नौकरियों में और अधिक पारदर्शिता व निष्पक्षता सुनिश्चित की जा सके। ग्रुप ‘डी’ के पदों पर सभी भर्तियां हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा की जाएंगी। पहले यह भर्तियां विभाग द्वारा सीधे कर ली जाती थी। मनोहर लाल ने कहा कि नई प्रणाली से भर्ती प्रक्रिया में स्वनिर्णय और भ्रष्टाचार की संभावना समाप्त होगी। पीएम नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस अभिभाषण के दौरान राज्य सरकारों से जूनियर स्तर की सरकारी नौकरियों में साक्षात्कारों के आयोजन की पद्धति को समाप्त करने का आग्रह किया था। 1बैठक में मुख्य सचिव डीएस ढेसी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव संजीव कौशल, विशेष प्रधान सचिव आरके खुल्लर, मुख्यमंत्री के ओएसडी विजय शर्मा, अतिरिक्त मुख्य सचिव एसएस ढिल्लो भी मौजूद रहे।राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़ : हरियाणा सरकार ने ग्रुप ‘डी’ यानी चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों की भर्ती में भी साक्षात्कार की व्यवस्था को खत्म कर दिया है। इन कर्मचारियों की भर्ती के अधिकार राज्य कर्मचारी चयन आयोग को सौंपे हैं।1मुख्यमंत्री मनोहर लाल की अध्यक्षता में हुई एक बैठक में यह फैसला लिया गया। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के चेयरमैन भारत भूषण भारती भी इस बैठक में शरीक हुए। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मोदी के स्वतंत्रता दिवस के वायदे पर आगे बढ़ते हुए हरियाणा सरकार ने ग्रुप डी के पदों पर सीधी भर्ती के लिए साक्षात्कार आयोजित करने की पद्धति समाप्त करने का निर्णय लिया है ताकि सरकारी नौकरियों में और अधिक पारदर्शिता व निष्पक्षता सुनिश्चित की जा सके। ग्रुप ‘डी’ के पदों पर सभी भर्तियां हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा की जाएंगी। पहले यह भर्तियां विभाग द्वारा सीधे कर ली जाती थी। मनोहर लाल ने कहा कि नई प्रणाली से भर्ती प्रक्रिया में स्वनिर्णय और भ्रष्टाचार की संभावना समाप्त होगी। पीएम नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस अभिभाषण के दौरान राज्य सरकारों से जूनियर स्तर की सरकारी नौकरियों में साक्षात्कारों के आयोजन की पद्धति को समाप्त करने का आग्रह किया था। 1बैठक में मुख्य सचिव डीएस ढेसी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव संजीव कौशल, विशेष प्रधान सचिव आरके खुल्लर, मुख्यमंत्री के ओएसडी विजय शर्मा, अतिरिक्त मुख्य सचिव एसएस ढिल्लो भी मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

thanks for your valuable comment

See Also

Calculate your age

Age Calculator Choose date of birth: OR enter birth details: / / Calculate Age