एचटेट का पहले दिन का पेपर रद, जींद में हुआ लीक
जागरण संवाददाता, जींद। एचटेट (हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा) के पहले दिन हुआ लेवल तीन का पेपर रद कर दिया गया है। यह कदम जींद में शनिवार को इस पेपर के लीक होेने के बाद उठाया गया है। जींद में एक परीक्षा केंद्र के पास दो युवकाें के प्रश्नपत्र की आंसर-की के साथ पकड़ा गया। यह आंसर-की उनके माेबाइल में मिली। इस संबंध में एक महिला सहित तीन परीक्षार्थियों को भी गिरफ्तार किया गया है।
इस मामले के तार सोनीपत के साथ-साथ चंडीगढ़ और दिल्ली से भी जुड़ रहे हैं। बताया जाता है कि आंसर-की व्हाट्सएप के जरिये चंडीगढ़ से भेजा गया है। पुलिस का कहना है कि इस संबंध में जांच की जा रही है और आरोपियों से पूछताछ हो रही है।
मामले के तार सोनीपत के साथ चंडीगढ़ और दिल्ली से भी जुड़े होने के संकेत
दूसरी ओर, भिवानी में हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की इस संबंध में आपात बैठक में मामले पर चर्चा हुई। अारोपियों से बरामद आंसर-की की जांच के बाद पेपर को रद करने का फैसला किया गया। जींद पुलिस का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। आरोपियों ने पहले बताया कि, उन्हें आंसर-की सोनीपत से मिली है। बाद में जांच में पता चला कि आंसर की उन्हें व्हाट्सएप के माध्यम से चंडीगढ़ के क संस्थान के क्लर्क से मिला है। जांच में मामले की कड़ी दिल्ली से भी जुड़े होने के संकेत भी मिले हैं।
पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर बरामद की आंनर-की, तीन परीक्षार्थी भी काबू
जींद में हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा शनिवार को एचटेट लेवल-तीन की परीक्षा शुरू हाेने के कुछ देर बाद ही यहां एक केंद्र पर प्रश्न पत्र लीक हाेने की सूचना से हड़कंप मच गया। इस संबंध में एक गुप्त सूचना मिलने के बाद आनन-फानन में पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस को देख कर दो युवक भागे और एक खाली प्लाट में शौच के बहाने घुस गए। उन्होंने वहां अपने पास मौजूद मोबाइल फोन फेंक दिए।
आरोपियों की गाड़ी, जिसे पुलिस ने जब्त किया है।
पुलिस ने दोेनों युवकों को धर दबोचा और फेंके गए मोबाइल बरामद कर लिए। आरोपियों की एक्सयूवी गाड़ी को भी जब्त कर लिया गया। हिरासत में लिए गए युवकों की पहचान नरवाना निवासी अमित व रघुबीर के रूप में हुई है। पुलिस हिरासत में लिए गए युवकों से कड़ी पूछताछ कर रही है।
पुलिस को सूचना मिली थी कि चक्की मोड़ के पास एक गाड़ी में बैठे दो युवकों के पास एचटेट लेवल तीन का पेपर है। पुलिस मौके पर पहुंची तो अमित व रघुबीर कुछ दूरी पर खाली पड़े प्लाट में घुस गए और वहां पर अपने मोबाइल फेंक दिए। पुलिस ने मौके से तीन-चार मोबाइल बरामद किए।
जांच में उनके माेबाइल में एचटेट के प्रश्नपत्र के आंसर-की मिली। आरोपियों ने बताया कि उन्हें यह परीक्षा से करीब 45 मिनट पहले मिली। उन्हें आंनर-की सोनीपत से मिली है। ऐसे में इस मामले के तार साेनीपत और रोहतक से जुड़े होने की संभावना जताई जा रही है।
दोनों आरोपियों से पूछताछ के बाद पुलिस ने दो महिला परीक्षार्थी सहित तीन को भी हिरासत में ले लिया। हिरासत में लिए परीक्षाथिर्यों में हंस कौर, कविता और संदीप हैं। तीनों को परीक्षा केंद्र से बाहर अाने के बाद हिरासत में लिया। आरोपियों से जिला उपायुक्त और एसपी ने पूछताछ की। जींद के पुलिस अधीक्षक अभिषेक जोरवाल ने बताया कि मामले की जांच के लिए हिसार रेंज के आईजी ने डीएसपी दिनेश यादव के नेतृत्व एसआईटी का गठन किया है।
एचटेट का पहले दिन का पेपर रद, जींद में हुआ लीक
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
See Also
Calculate your age
Age Calculator Choose date of birth: OR enter birth details: / / Calculate Age
No comments:
Post a Comment
thanks for your valuable comment