पेपर लीक: वाॅट्सएप ग्रुप बनाने का आरोपी गौरव गिरफ्तार

जींद। एचटेट पेपर लीक मामले में पुलिस ने वाॅट्सएप ग्रुप बनाने वाले व आंसर-की को सप्लाई करने के मुख्य आरोपी गौरव वासी विकास नगर सोनीपत को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपी से गहनता से पूछताछ कर रही है। पूछताछ में पता चलेगा कि गौरव ने कितने लोगों को ग्रुप में जोड़कर आंसर-की भेजी थी। दूसरी तरफ पुलिस ने गिरफ्तार किए सरगना के मुख्य साथी प्रवीण दहिया को अदालत में पेश जेल भेज दिया।
कंप्यूटर सेंटर चलाता है गौरव : सोनीपत के विकास नगर में रहने वाला गौरव सोनीपत में एसीई कंप्यूटर सेंटर चलाता है। ऑनलाइन फार्म भरता है। वह नितेश का दोस्त है। नितेश के कहने पर ही उसने चांदनी चौक के नाम से वाॅट्सएप ग्रुप बनाया था। इसके बाद गौरव व नितेश ने ग्रुप पर आंसर-की पोस्ट की थी। एसआईटी मुख्य सरगना राजेंद्र रंधावा की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। बता दें कि पुलिस इस मामले में अब तक 12 आरोपियों को जेल भिजवा चुकी है।
पुलिस ने एचटेट पेपर लीक मामले में एक और आरोपी गौरव सोनीपत को गिरफ्तार किया है। उससे पूछताछ की जा रही है। बुधवार को अदालत में पेश कर उसे रिमांड पर लिया जाएगा। दूसरी तरफ पुलिस ने आरोपी प्रवीण दहिया को अदालत में पेश कर जेल भिजवा दिया।
-दिनेश यादव, डीएसपी जींदwww.facebook.com/teacherharyana www.teacherharyana.blogspot.in (Recruitment , vacancy , job , news)

No comments:

Post a Comment

thanks for your valuable comment

See Also

Calculate your age

Age Calculator Choose date of birth: OR enter birth details: / / Calculate Age