प्रदेश में बनीं 10 तहसील, 3 नई सब-तहसील


बृहस्पतिवार को राज्य सरकार ने 10 नई तहसील और 3 सब-तहसील की अधिसूचना जारी कर दी। प्रदेश में कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ की अध्यक्षता वाली कैबिनेट सब-कमेटी की सिफारिशों पर अमल करते हुए सरकार ने यह नोटिफिकेशन जारी किया है।
प्रदेश में बनी नई तहसीलों में 
  1. अंबाला छावनी, 
  2. बड़खल (फरीदाबाद), 
  3. बांस (हिसार), 
  4. बादली (झज्जर), 
  5. उचाना (जींद), 
  6. अलेवा (जींद), 
  7. लाडवा (कुरुक्षेत्र), 
  8. रायपुररानी (पंचकूला), 
  9. मतलौड़ा (पानीपत) और 
  10. कालांवाली (सिरसा) 

शामिल हैं। अभी तक प्रदेश में कुल 83 तहसीलें थीं और अब इनकी संख्या बढ़कर 93 हो गई है। 
वहीं सरकार ने 
  1. खिजराबाद (यमुनानगर), 
  2. पाल्हावास (रेवाड़ी) तथा 
  3. खेड़ी चौपटा (सिरसा) 

को उप-तहसील बनाने की अधिसूचना भी जारी कर दी है।
18 अक्तूबर को मंत्रिमंडल की बैठक में इस फैसले पर पहले ही मुहर लग चुकी है। इसी दिन दादरी को जिला बनाने का फैसला लिया गया था। नववर्ष के मौके पर दादरी भी जिला मुख्यालय के तौर पर काम करना शुरू कर देगा। इसके लिए तैयारियां की जा रही हैं। दादरी में डीसी और एसपी के अलावा जिले के सभी अधिकारियों की नियुक्ति भी सरकार इसी दौरान करेगी।
सरकार द्वारा प्रदेश में 10 नये सब-डिवीजन (उपमंडल) बनाने की मंजूरी भी दी हुई है। नये सब-डिवीजन में 
  1. अंबाला छावनी, 
  2. बाढड़ा (दादरी), 
  3. बड़खल (फरीदाबाद), 
  4. नारनौंद (हिसार), 
  5. बादली (झज्जर), 
  6. उचाना (जींद), 
  7. घरौंडा (करनाल), 
  8. रादौर (यमुनानगर), 
  9. पुन्हाना (मेवात) तथा 
  10. कालांवाली (सिरसा) 

शामिल हैं। इसकी अधिसूचना जारी होने के बाद प्रदेश में सब-डिवीजन की संख्या 62 से बढ़कर 72 हो जाएगी।
  • कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़
  • 10 नई तहसील और 3 सब-तहसील की अधिसूचना जारी 
  • अभी तक प्रदेश में कुल 83 तहसीलें थीं और अब इनकी संख्या बढ़कर 93 हो गई
  • सब-डिवीजन की संख्या 62 से बढ़कर 72 हो जाएगी
  •  नववर्ष के मौके पर दादरी भी जिला मुख्यालय के तौर पर काम करना शुरू कर देगा

No comments:

Post a Comment

thanks for your valuable comment

See Also

Calculate your age

Age Calculator Choose date of birth: OR enter birth details: / / Calculate Age