हरियाणा की नदियाँ , फसलें , वर्षा और वनस्पति

Haryana GK in Hindi
हरियाणा की प्रमुख नदियाँ-
पूर्व में यमुना, उत्तरी हरियाणा में सरस्वती (जो लुप्त हो गई थी और खुदाई जारी है), दृषद्वती, आपगा, तांगड़ी, मारकंडा, घग्गर, अशुमती और दक्षिण में साहबी, कसावती (कृष्णावती) दोहान, इन्द्रौरी|
हरियाणा में वर्षा-
अधिकतम 216 सेंटीमीटर (शिवालिक की तलहटी में)
न्यूनतम-25-38 सेंटीमीटर (दक्षिणी हरियाणा में)

प्रश्न- हरियाणा की प्रमुख फसलें कौन-कौन-सी हैं?
उत्तर- हरियाणा में मुख्यतः दो फसलें होती हैं
1.रबी (असाढ़ी)-यह फसल सर्दी में होती है| अक्टूबर-नवम्बर में बोई जाती है और मार्च-अप्रैल में कटाई की जाती है| रबी फसल में गेंहू, जौ, चना, सरसों उगाये जाते हैं|

2. खरीफ (सावणी)-यह फसल वर्षा शुरू होने पर आमतौर पर मानसून सक्रिय होने पर जून-जुलाई में बोई जाती है और सर्दी की शुरुआत होने पर सितम्बर-अक्टूबर में काट ली जाती है| इसमें ज्वार, बाजरा, ग्वार, मूंग, मक्का, कपास आदि उगाये जाते हैं|

पानी की अच्छी उपलब्धता वाले क्षेत्रों में धान और गन्ना (ईख) भी उगाया जाता है|

प्रश्न- हरियाणा में पाई जाने वाली वनस्पति बताएं|
हरियाणा के शिवालिक क्षेत्र में चीड, केले, सिरस, कचनार, खैर, बियुल, जिंगन, अमलतास और बयल जैसे पेड़ पाए जाते हैं|
कालका-मोरनी क्षेत्र में जामुन, महुआ, बहेड़ा, तुन, अर्जुन आदि पेड़ पाए जाते हैं|
हरियाणा के मैदानी इलाकों में शीशम, नीम, सिरस, पीपल, बड, लेसवा (लासूडा), आम, जामुन, इमली, सौंहजना, सेमल आदि पेड़ पाए जाते हैं|
दक्षिण पश्चिम के शुष्क और रेतीले इलाके में जांटी (खेजड़ी), कीकर, बेरी, फिरास, बबूल, जाल, नीम, पीपल, बड जैसे पेड़ और कैर, थूहर जैसी झाड़ियों के अलावा खींप, आक, सरकंडा आदि पौधे भी पाए जाते हैं|



यदि किसी प्रशन का उत्तर गलत है तो कृपया कमेंट में लिख दें 

  • Haryana Gk हरियाणा के मुख्य जीव अभयारण्य व प्रजनन केंद्र




www.facebook.com/teacherharyana www.teacherharyana.blogspot.in Haryana education news & (Recruitment , vacancy , job news)

No comments:

Post a Comment

thanks for your valuable comment

See Also

Education News Haryana topic wise detail.