Haryana Govt. Holidays year 2019


नए साल में 11 त्योहारी छुट्टियों पर शनि और रवि का ग्रहण, जानें कब-कब है छुट्टी

जेएनएन, चंडीगढ़। नए साल में सरकारी कर्मचारियों को 11 राजपत्रित छुट्टियों से हाथ धोना पड़ेगा। दीपावली और जन्माष्टमी सहित दस त्योहार और महत्वपूर्ण दिवस शनिवार या रविवार को पड़ रहे हैं। स्वतंत्रता दिवस के दिन ही रक्षाबंधन पड़ रहा है, जिससे कर्मचारियों को एक और सरकारी छुट्टी से वंचित रहना पड़ेगा।
हरियाणा सामान्य प्रशासन विभाग ने वर्ष 2019 का कैलेंडर जारी करते हुए सार्वजनिक अवकाश घोषित किए हैं। हर शनिवार-रविवार को सरकारी कार्यालयों में छुट्टी रहेगी। इसके अलावा महापुरुषों के जन्मदिन, पुण्य तिथियों व त्योहारों को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। पूरे साल में 122 दिन सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे। छह बार ऐसे मौके आएंगे जब कार्यालय लगातार तीन दिन बंद रहेंगे। इस दौरान कर्मचारियों को बगैर कोई अतिरिक्त छुट्टी लिए कहीं बाहर घूम-फिर कर आने का अच्छा मौका रहेगा। वहीं, कर्मचारियों को तीन अवसरों ऐसे मिल रहे हैं जब वे ऐच्छिक अवकाश लेकर एक साथ तीन छुट्टी कर सकेंगे।
इन त्योहारों पर बंद रहेंगे सरकारी कार्यालय.

Haryana Govt. Holidays year 2019

दिन       वार     अवकाश

19 फरवरी -मंगलवार -गुरु रविदास जयंती
4 मार्च -सोमवार -महाशिवरात्रि
21 मार्च - बृहस्पतिवार -होली
17 अप्रैल - बुधवार -महावीर जयंती
7 मई - मंगलवार -परशुराम जयंती
5 जून -बुधवार -ईद-उल-फितर
6 जून -बृहस्पतिवार -महाराणा प्रताप जयंती
17 जून -सोमवार -संत कबीर जयंती
31 जुलाई - बुधवार -शहीद उधम सिंह शहीदी दिवस
12 अगस्त -सोमवार -ईद-उल-जुहा (बकरीद)
15 अगस्त -बृहस्पतिवार -स्वतंत्रता दिवस/रक्षा बंधन
23 सितंबर - सोमवार -शहीदी दिवस/हरियाणा वार हीरोज शहीदी दिवस
2 अक्टूबर बुधवार -महात्मा गांधी जयंती
8 अक्टूबर -मंगलवार -दशहरा
28 अक्टूबर -सोमवार -विश्वकर्मा दिवस
1 नवंबर -शुक्रवार -हरियाणा दिवस
12 नवंबर -मंगलवार -गुरु नानक जयंती
25 दिसंबर -बुधवार -क्रिसमस
शनिवार-रविवार को पड़ रही दस छुट्टी
दिन अवकाश
13 जनवरी -गुरु गोबिद सिंह जयंती
26 जनवरी -गणतंत्र दिवस
10 फरवरी -बसंत पचंमी / सर छोटूराम जयंती
23 मार्च -शहीदी दिवस/भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव शहीदी दिवस
13 अप्रैल -रामनवमी
14 अप्रैल -डॉ. बीआर अंबेडकर जयंती
24 अगस्त -जन्माष्टमी
29 सितंबर -महाराजा अग्रसेन जयंती
13 अक्टूबर -महर्षि वाल्मीकि जयंती
27 अक्टूबर -दीपावली
ऐच्छिक अवकाश
दिन वार अवकाश
28 फरवरी -बृहस्पतिवार -महर्षि दयानंद सरस्वती जयंती
19 अप्रैल -शुक्रवार -गुड फ्राइडे
18 मई -शनिवार -बुध पूर्णिमा
7 जून -शुक्रवार -गुरु अर्जुन देव शहीदी दिवस/शहीदी दिवस
3 अगस्त -शनिवार -हरियाली तीज
1 सितंबर -रविवार -मुर्हरम
17 अक्टूबर -बृहस्पतिवार -करवा चौथ
28 अक्टूबर -सोमवार -गोवर्धन पूजा
2 नवंबर -शनिवार -छठ पूजा
10 नवंबर -रविवार -मिलाद-उन-नबी या ईद-ई-मिलाद (प्रोफेट मोहम्मद जयंती)
24 नवंबर -रविवार -गुरु तेगबहादुर शहीदी दिवस/शहीदी दिवस
26 दिसंबर -बृहस्पतिवार -शहीद उधम सिंह जयंती

No comments:

Post a Comment

thanks for your valuable comment

See Also

Education News Haryana topic wise detail.