Smart India Hathcon

स्मार्ट इंडिया हैथकॉन:कक्षा छठी से पोस्ट ग्रेजुएट तक के विद्यार्थी इनोवेटिव आइडिया से चुनौतियों का समाधान खोजने में करेंगे मदद

करनाल:इनोवेटिव आइडिया से कक्षा छठी से पोस्ट ग्रेजुएट तक के विद्यार्थी सरकार को चुनौतियों का समाधान खोजने में मदद कर सकेंगे। जिन्हें सरकार से पुरस्कार पाने का मौका मिलेगा। शिक्षा मंत्रालय ऐसे विद्यार्थियों को स्मार्ट इंडिया हैथकॉन के लिए आंमत्रित किया गया है जो विद्यार्थी इसमें शामिल होना चाहते हैं। वह अधिकारिक वेबसाइट sih.gov.in पर रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। 31 मार्च 2022 तक विद्यार्थी रजिस्ट्रेशन कर सकते है।

स्मार्ट इंडिया हैकथॉन एक पहल है जिसमें स्कूल और कॉलेज के छात्र विभिन्न भाग लेने वाले मंत्रालयों और विभागों के सामने आने वाली चुनौतियों और वास्तविक जीवन की समस्याओं को अपने आइडिया से हल करते हैं। मिनिस्ट्री ऑफ एजुकेशन की ओर से पांचवीं स्मार्ट इंडियन हैकथॉन 2022 आयोजित करने जा रहा है। यह आयोजन सीबीएसई एमओई, इनोवेशन सेल और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की सहायता से करवाया जा रहा है।

विद्यार्थी अपनी प्रतिभा दिखाने में सक्षम होंगे : हैकथॉन 2022 में भाग लेने पर विद्यार्थी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने में सक्षम होंगे। विजय सरगथल इसके साथ ही आउट-ऑफ-द-बॉक्स ओपन इनोवेटिव आइडिया तैयार कर सकेंगे। ग्रेजुएट या पीजी कोर्स करने वाले नियमित कॉलेज के छात्र अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने और आउट-ऑफ-द-बॉक्स खुले नवाचार विचारों को उत्पन्न करने में सक्षम होंगे।

इन विषयों पर विद्यार्थी देंगे इनोवेटिव आइडिया : विद्यार्थी अपने इनोवेटिव आइडिया विषय कृषि, खाद्य तकनीक और ग्रामीण विकास, ब्लॉकचेन और साइबर सुरक्षा, स्वच्छ और हरित प्रौद्योगिकी, स्वास्थ्य और खेल, विरासत और संस्कृति, मेडटेक, बायोटेक, हेल्थटेक, विविध, नवीकरणीय, सतत ऊर्जा, रोबोटिक्स और ड्रोन, स्मार्ट स्वचालन, स्मार्ट वाहन, यात्रा और पर्यटन, आपदा प्रबंधन समेत स्मार्ट शिक्षा पर अपने मॉडल बनाकर भेज सकेंगे।

No comments:

Post a Comment

thanks for your valuable comment

See Also

Education News Haryana topic wise detail.