अब एसपी को मेल भेजकर पाइये छुट्टी

अब पुलिसकर्मियों को छुट्टी के लिए अधिकारियों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। न ही अर्जी लेकर जाना होगा। बस उन्हें एसपी को ई मेल भेजनी होगी। ई मेल के जरिये उन्हें तुरंत जवाब मिल जाएगा कि छुट्टी मिली गई है। अगर नहीं मिली है तो इसके पीछे तर्क क्या है। इसके अलावा पुलिसकर्मी मेल से ही अपनी समस्या की जानकारी दे सकते हैं। इनका भी निदान जल्द होगा।

यह थी दिक्कत : पुलिसकर्मियों को छुट्टी की अर्जी लेकर लेकर एसपी कार्यालय में आना पड़ता है। इससे उनके न सिर्फ कई घंटे बर्बाद होते हैं धन भी खर्च होता है। वहीं इधर-उधर के वाहन का प्रयोग करना पड़ता है। कई बार अधिकारी व्यस्त होने की वजह से वे खाली हाथ लौट जाते हैं।

बनाया जाएगा कंप्यूटर में दक्ष में : पुलिस के रिकार्ड को कंप्यूटराइज करने की योजना है। इसी के तहत पुलिसकर्मियों को कंप्यूटर पर काम करने में दक्ष बनाया जाएगा। इसके लिए पुलिस लाइन में कंप्यूटर लैब बनाई गई है। यहां पर पुलिसकर्मियों को सुबह नौ से एक बजे तक नि:शुल्क कंप्यूटर सीखने की सुविधा मुहैया करवाई गई है।

No comments:

Post a Comment

thanks for your valuable comment

See Also

Calculate your age

Age Calculator Choose date of birth: OR enter birth details: / / Calculate Age