शिक्षक के रूप में लिया वेतन लौटाएंगे यूपी के मंत्री+++11 अध्यापकों की हालत बिगड़ी

अन्ना हजारे का साथ देने को हरियाणा तैयार
अजय दीप लाठर, अंबाला सशक्त जन लोकपाल के लिए लड़ाई लड़ रहे अन्ना हजारे का साथ देने के लिए प्रदेश के लोग पूरी तरह तैयार हैं। उनके आ ान पर जेल भरने के लिए सोमवार शाम आठ बजे तक साढ़े पांच हजार लोग नाम-पता रजिस्टर्ड करा चुके थे। मंगलवार से मुंबई में अनशन शुरू कर रहे अन्ना हजारे ने कहा है कि अगर केंद्र सरकार ने सशक्त जन लोकपाल पारित नहीं कराया तो जेल भरो आंदोलन चलाया जाएगा, जिसके लिए लोग तैयार रहें। जेल जाने को तैयार लोगों को जेल चलो डॉट काम साइट पर नाम, पता, फोन नंबर दर्ज कराने थे। जेल जाने के लिए सबसे अधिक 788 लोगों ने हिसार जिले से नाम दर्ज कराए हैं, जबकि दूसरे नंबर पर 735 लोग यमुनानगर के हैं। वहीं, सबसे कम मेवात से 21 लोगों ने दर्ज कराए हैं। गुड़गांव व फरीदाबाद के लोगों को एनसीआर जोन में रजिस्टर्ड किया जा रहा है। हालांकि, फरीदाबाद से 22 व गुड़गांव से 24 लोगों ने खुद को हरियाणा के खाते में रजिस्टर्ड किया है, लेकिन फरीदाबाद से 1047 व गुड़गांव से 1495 लोगों ने खुद को दिल्ली-एनसीआर में जेल जाने वालों की सूची में रजिस्टर्ड कराया है।
 
\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\
शिक्षक के रूप में लिया वेतन लौटाएंगे यूपी के मंत्री
लखनऊ उत्तर प्रदेश सरकार के एक और मंत्री पर लोकायुक्त की गाज गिरनी तय है। कैबिनेट मंत्री चंद्रदेव राम यादव ने लोकायुक्त को दिए बयान में स्वीकार किया कि उन्होंने मंत्री रहते हुए हेडमास्टर का वेतन लिया। उन्होंने कहा कि उनसे यह गलती अनजाने में हुई है। वह इस अवधि में वेतन के रूप में ली गई सारी राशि सरकार को वापस करने को तैयार हैं। लोकायुक्त की नोटिस पर चंद्रदेव सोमवार को अपना जवाब देने पहुंचे। हालांकि उन्होंने लिखित में जवाब तैयार नहीं किया था। अपने बयान में उन्होंने स्वीकारा कि वह 2006 से हेडमास्टर का वेतन ले रहे हैं। विधिक जानकारी न होने की वजह से उनसे यह चूक हुई। वह इसके लिए क्षमा मांगते हैं। उन्होंने परिवार में काफी संख्या में शस्त्र लाइसेंस बनवाए जाने के आरोप पर कहा कि मेरा परिवार काफी बड़ा है, इसलिए सुरक्षा की दृष्टि से शस्त्र लाइसेंस लेना जरूरी था। संपत्ति के बारे में लगाए गए आरोपों को उन्होंने गलत करार दिया। उन्होंने लोकायुक्त से कहा कि उन्हें थोड़ा और समय उपलब्ध दिया जाए तो वह संपत्ति के बारे में पूरी स्पष्टीकरण दे देंगे। मालूम हो कि आजमगढ़ के इंद्रासन सिंह, जय प्रकाश सिंह व राधेश्याम सिंह ने संयुक्त रूप से लघु उद्योग मंत्री चंद्रदेव के खिलाफ शिकायत की थी।
\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\
11 अध्यापकों की हालत बिगड़ी
बठिंडा, हमारे संवाददाता : गिलपत्ती-भोखड़ा की वाटर व‌र्क्स की लगभग 60 फुट ऊंची पानी की टंकी पर अपनी मांगों को लेकर चढ़े पांच युवतियों समेत सभी ग्यारह अध्यापकों की 71 घंटे तक कहर बरपाती सर्दी में डटे रहने से हालत बिगड़ गई। इनमें मनदीप कौर की हालत बहुत खराब हो गई, उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए टंकी से नीचे उतारा गया और गोनियाना वेलफेयर सोसायटी व 108 एंबुलेंस की सहायता से बोतल व इंजेक्शन आदि लगाए गए। इधर टंकी के समीप धरने पर बैठी अध्यापिका सुरुचि शर्मा की भी ठंड लगने से हालत गंभीर हो गई। अपने साथियों की लगातार बिगड़ती हालत पर भी सरकार व प्रशासन के पत्थर दिल न पिघलने पर स्पेशल ट्रेनर अध्यापकों ने कड़े तेवर अख्तियार किए और प्रधान सतनाम सिंह के नेतृत्व में दोपहर 3 बजे यूनियन ने मुख्य सड़क पर जाम लगा दिया। सरकार व प्रशासन की निष्ठुर कार्यशैली से साथियों में गुस्से की आग भड़क उठी है। इन्होंने बठिंडा-गिलपत्ती मुख्य मार्ग पर जाम लगा दिया। लगातार तीन घंटे तक मुख्य सड़क का ट्रैफिक बाधित रहने पर सकते में आए प्रशासन ने डीजीएसई से यूनियन को 27 दिसंबर की बैठक का समय लेकर दिया। इनके समर्थन में भाकियू एकता उग्रहां, डीटीएफ, ईटीटी टीचर यूनियन, बीएड फ्रंट एवं अन्य संगठन आ डटे। दोनों ओर का यातायात बाधित करके इन लोगों ने सरकार व प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। मामले की गंभीरता देख भुच्चो मंडी के डीएसपी लखवीर सिंह, थाना नेहियांवाला पुलिस इंचार्ज अंग्रेज सिंह दल-बल समेत मौके पर पहुंचे और यूनियन नेताओं को डिप्टी कमिश्नर से बैठक के लिए राजी किया। शाम 6 बजे 27 दिसंबर को सुबह 11 बजे डीजीएसई से स्पेशल ट्रेनर अध्यापकों की बैठक करवाने का समय मुकर्रर हुआ, यह भरोसा मिलने पर आंदोलन शांत हुआ और जाम खुला। इसके बावजूद भी पानी पर चढ़े अध्यापक अपनी जिद पर अटल हैं और नीचे नहीं उतरे हैं। विदित हो कि सोमवार को भी बैठक का भरोसा दिया था किंतु बैठक का समय खिसकते-खिसकते शाम तक आ पहुंचा। इधर, लगातार तीन घंटे तक मुख्य सड़क पर जाम से सारा ट्रैफिक गिलपत्ती, सीवियां, भोखड़ा आदि गांवों से गुजरा।
\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\

No comments:

Post a Comment

thanks for your valuable comment

See Also

Calculate your age

Age Calculator Choose date of birth: OR enter birth details: / / Calculate Age