शिक्षकों का धरना नौ को+++सरकार निकाले शिक्षकों की भर्ती+++युवाओं के लिए 10 हजार नौकरियां



\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\
हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ अपनी विभिन्न मागों को लेकर नौ जनवरी को लघु सचिवालय के समक्ष धरना देंगे। यह जानकारी संघ के जिला प्रधान फूल सिंह लुहानी ने दी। उन्होंने बताया कि अध्यापकों को तीन माह से वेतन नहीं मिल रहा है। इसके अलावा जेबीटी एवं सीएंडवी अध्यापकों को स्थायी नियुक्ति, एसीपी का जिला स्तर पर हल, जीआईएम के खाता संख्या जारी करना, चिकित्सा बिल, मृत अध्यापकों के दाह संस्कार राशि, एक्सग्रेशिया की राशि जारी करना हमारी प्रमुख मागे है। यूनियन के प्रेस सचिव महेद्र बोस पंकज ने बताया कि धरने की तैयारी के लिए जिला कार्यकारिणी की बैठक पाच जनवरी को जाट धर्मशाला में आयोजित की जाएगी।
-\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\

सरकार निकाले शिक्षकों की भर्ती



पात्र अध्यापक संघ की जिला कार्यकारिणी की बैठक
सोमवार को हुडा पार्क में हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रदेशाध्यक्ष राजेंद्र शर्मा ने कहा कि सरकार ने 31 मार्च को उच्च न्यायालय में हलफनामा पत्र देते हुए कहा था कि सरकार 31 दिसंबर तक रिक्त पड़े 30 हजार अध्यापकों एवं प्राध्यापकों के पदो पर स्थायी भर्ती कर देगी तथा 31 मार्च 2012 तक अतिथि अध्यापकों को हटा देगी, लेकिन अभी तक सरकार ने खाली पड़े पदो के लिए विज्ञप्ति भी जारी नहीं की है। सरकार की नीयत में खोट है। एक तरफ तो सरकार शिक्षा के मौलिक अधिकार को लागू करने का दंभ भर रही है, दूसरी तरफ पात्रता परीक्षा पास कर चुके एक लाख बेरोजगार अध्यापको को बेरोजगार सड़कों पर धक्के खाने पर मजबूर कर रही है। पात्र अध्यापक संघ इसे बर्दाश्त नहीं करेगा तथा शीघ्र ही एक राज्यव्यापी जन आदोलन शुरू करेगा। इसी कड़ी में 15 जनवरी को झज्जार में शिक्षा मंत्री के आवास का घेराव करके एक राज्य स्तरीय रैली करेगा। उसके बाद पूरे प्रदेश में सरकार के खिलाफ पोल खोलो अभियान शुरू किया जाएगा।
इस अवसर पर मंजीत मोर, कृष्ण लाल, सुरेश, जगमाल, सुशील, रेणू बाला, नीलम, रूपेंद्र, रविंद्र, जगबीर सिंह, प्रमोद, नरेद्र पाल, संदीप, धन्नो देवी आदि मौजूद रहे। बैठक में जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया गया।
\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\

युवाओं के लिए 10 हजार नौकरियां


चंडीगढ़. नया साल ट्राईसिटी के युवाओं के लिए नौकरियों की बहार लेकर आया है। अकेले चंडीगढ़ में ही युवाओं के लिए 10 हजार नौकरियों के अवसर होंगे। एक तरफ जहां आईटी और सर्विस इंडस्ट्री में 5 हजार नौकरियों हैं, वहीं गवर्नमेंट सेक्टर में भी लगभग 5 हजार नौकरियों के अवसर होंगे। चंडीगढ़ में ही कई नई आईटी कंपनियों, होटलों और शॉपिंग मॉल में युवाओं को नौकरियां मिलेंगी। गवर्नमेंट सेक्टर में टीचरों के साथ-साथ बस कंडक्टर से लेकर ड्राइवर तक भर्ती होंगे।

आईटी कंपनियों के कैंपस तैयार: आईटी पार्क में 5 आईटी कंपनियों के कैंपस तैयार हो चुके हैं। यही नहीं प्रशासन द्वारा तैयार किया गया इंटरप्रिन्योर डेवलपमेंट सेंटर (उद्यमी विकास केंद्र) भी जल्द शुरू होने वाला है। सेंटर में युवा उद्यमियों की कंपनियों को भी जगह दी जाएगी। जिन आईटी कंपनियों के कैंपस तैयार हो गए हैं उन कंपनियों में भी सैकड़ों युवाओं को रोजगार मिलेगा। यही नहीं प्रशासन विप्रो को अलॉट किए गए प्लॉट में भी अब छोटी आईटी कंपनियों को प्लॉट काटकर अलॉट किए जाएंगे। आईटी कंपनियों में 2 हजार से अधिक युवाओं को रोजगार मिलेगा।

सर्विस सेक्टर में ३ हजार नौकरी: अकेले इंडस्ट्रियल एरिया में ही 5 नए होटल बनकर तैयार हैं। इसके साथ साथ सेक्टर 17 में एक बड़ा होटल बनकर तैयार है। इसके अतिरिक्त दो बड़े शापिंग मॉल शहर में इस साल शुरू हो जाएंगे। इन होटलों तथा शॉपिंग मॉल में तीन हजार से अधिक नौकरियों के दरवाजे खुलेंगे।

एजुकेशन, ट्रांसपोर्ट और नगर निगम में भर्ती: प्रशासन के जिन विभागों में नौकरियों का पिटारा खुलेगा उनमें एजुकेशन और ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट प्रमुख हैं। साथ ही नगर निगम में भी भारी संख्या में कर्मचारियों की भर्ती होगी। प्रशासन ने निगम को कई विभाग सौंपे हैं। इनमें भर्ती का काम निगम करेगा।

No comments:

Post a Comment

thanks for your valuable comment

See Also

Calculate your age

Age Calculator Choose date of birth: OR enter birth details: / / Calculate Age