हजारों कर्मचारियों ने दी गिरफ्तारियां


सर्व कर्मचारी संघ के आ ान पर मंगलवार को सरकार की कर्मचारी विरोधी व दमनकारी नीतियों के खिलाफ प्रदेशभर में प्रदर्शन हुए और कर्मचारी नेताओं के साथ हजारों कर्मियों ने गिरफ्तारियां दीं। जींद में बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारी एसोसिएशन के जिला प्रधान शक्ति सिंह घनघस व सचिव दिनेश ढिल्लो के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने गिरफ्तारियां देकर आक्रोश व्यक्त किया। करनाल में महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष राज सिंह दहिया के नेतृत्व में कर्ण पार्क में एकत्रित होने के बाद कर्मचारी शहर के मुख्य बाजारों से प्रदर्शन करते हुए जिला सचिवालय पहुंचे और उपायुक्त के माध्यम से प्रदेश सरकार के नाम ज्ञापन भेजा। जिला सचिवालय में कर्मचारियों ने खूब नारेबाजी की। हिसार में कर्मचारी जिला प्रधान सुरेंद्र मान व सचिव मनोहरलाल जाखड़ की अध्यक्षता में प्रदर्शन करते हुए लघु सचिवालय पहुंचे और करीब दो हजार कर्मचारियों ने गिरफ्तारियां दीं। कर्मचारियों को ले जाने के लिए सात बसें लगाई गई, जो कम पड़ गई। सिरसा में चार सौ कर्मचारियों ने गिरफ्तारियां दीं। पुलिस ने कर्मचारियों को छह बसों में बैठा कर कुछ दूर ले जाकर छोड़ दिया। भिवानी में विभिन्न सरकारी विभागों के सैकड़ों कर्मचारियों ने विरोध प्रदर्शन कर सामूहिक रूप से अपने आपको पुलिस के हवाले किया। पुलिस ने कर्मचारियों को गाडि़यों में बैठाना शुरू किया तो वाहन भी कम पड़ गए। जिले भर से 1568 कर्मचारियों ने गिरफ्तारियां दी। फतेहाबाद में भी सैकड़ों महिला व पुरुष कर्मचारियों ने सत्याग्रह आंदोलन के तहत जिलाध्यक्ष बेगराज की अध्यक्षता में उपायुक्त कार्यालय का घेराव किया व गिरफ्तारियां दी

See Also

Calculate your age

Age Calculator Choose date of birth: OR enter birth details: / / Calculate Age