जागरण ब्यूरो, चंडीगढ़ : सर्व कर्मचारी संघ के प्रदेशव्यापी जेल भरो आंदोलन के तहत बृहस्पतिवार को पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र व कैथल जिलों के हजारों कर्मचारियों एवं शिक्षकों ने सामूहिक गिरफ्तारियां दीं। संघ द्वारा किए गए दावे के अनुसार जिलों के प्रशासनिक अधिकारियों के द्वारा लगभग पांच हजार गिरफ्तारियां करने के बाद यह कहते हुए हाथ खड़े कर दिए कि उनके पास इससे अधिक कर्मचारियों को गिरफ्तार करने का इंतजाम नहीं है। पंचकूला में तो कर्मचारियों ने बारिश में ही जुलूस निकाला और जब यह जुलूस पंचकूला के सेक्टर 4 व 2 से गुजरा तो हरियाणा के विभिन्न विभागों, बोर्डो व निगमों के मुख्यालयों व निदेशालयों के कर्मचारियों ने अपने अपने कार्यालयों से बाहर आकर जुलूस में शामिल कर्मचारियों की हौसला अफजाई की। इससे पहले संघ 20 नवंबर को हिसार कमिश्नरी के पांच जिलों में भी दस हजार से अधिक कर्मचारियों की गिरफ्तारियां दे चुका है। 5 दिसंबर को रोहतक व 12 दिसंबर को गुड़गांव कमिश्नरी में जेल भरो आंदोलन के तहत कर्मचारी व शिक्षक गिरफ्तारियां देंगे। पंचकूला में संघ के नेता सुभाष लांबा, जीवन सिंह, सुरेश नौहरा, सविता व सुनीता कालीरमण के नेतृत्व में, अंबाला में सतीश कुमार सेठी, श्रीपाल सिंह भाटी व नरेश कुमार के नेतृत्व में, कैथल में सरबत पूनिया, अशोक शर्मा, राजेश ढ़ुल, संदीप सांगवान, मा. बलबीर सिंह के नेतृत्व में कुरुक्षेत्र में धर्मबीर फोगाट, मान सिंह व सुरजीत सिंग और यमुनानगर में वीरेंद्र सिंह डंगवाल, जरनैल सिंह चिनालिया, कमलजीत, एनपी सिं
See Also
Calculate your age
Age Calculator Choose date of birth: OR enter birth details: / / Calculate Age