कंप्यूटर शिक्षक मनाएंगे काली दीवाली


राजकीय हरियाणा कंप्यूटर अध्यापक व लैब संघ की बैठक शनिवार को नेहरू पार्क में जिला प्रधान मनीष सैनी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। सरकार द्वारा मांगे न माने से खफा शिक्षकों ने काली दीवाली माने का निर्णय लिया। जिला प्रधान ने यह जानकारी शनिवार को जारी एक बयान के माध्यम से दी। जिला प्रधान मनीष सैनी ने बताया कि दो नवंबर को प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री से मिला। मुख्यमंत्री ने उनकी मांगों को माने जाने का भरोसा दिलाया। साथ ही भरोसा दिलाया कि उनका रूका हुआ वेतन जल्द ही दिला दिया जाएगा। जो कंपनियों एग्रीमेंट के अनुसार कार्य नहीं करती उनका एग्रीमेंट रद किया जाएगा। जिला प्रधान ने बताया कि कंप्यूटर शिक्षकों का समय सीमा समाप्त होने वाली है। मुख्यमंत्री ने उनकी मांगों को माने जाने का भरोसा दिलाया था, लेकिन उनकी मांग पूरी नहीं की गई। इससे शिक्षकों में रोष व्याप्त है। इसी विरोध में कंप्यूटर शिक्षक 11 नवंबर को काली दिवाली मनाएंगे

See Also

Calculate your age

Age Calculator Choose date of birth: OR enter birth details: / / Calculate Age