दीपावली पर ऐश! दो ऐच्छिक, एक सीएल पर नौ दिन की छुट्टी


ग्वालियर(MP)। सरकारी अमला दो ऐच्छिक व एक सीएल लेकर पूरे नौ दिन की छुट्टी का आनंद ले सकेगा। इससे दीपावली पर राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में तैनात अधिकारी-कर्मचारी तो मजे में रहेंगे, पर लोगों के काम में व्यवधान आएगा।
नवंबर महीने के दूसरे व तीसरे सप्ताह में भरपूर छुट्टियां हैं। इनकी शुरुआत 
दस नवंबर को दूसरे शनिवार से होगी। अगले दिन 
11 नवंबर को रविवार होने के कारण छुट्टी रहेगी, इसी दिन धनतेरस है। छोटी दीपावली यानी
 12 नवंबर सोमवार को छुट्टी नहीं है पर अधिकारी-कर्मचारी यदि चाहें तो ऐच्छिक छुट्टी ले सकते हैं।
दीपावली के कारण 
13 नवंबर मंगलवार को छुट्टी रहेगी। दीपावली के अगले दिन बुधवार
 14 नवंबर को भी त्योहार का माहौल रहेगा। इस दिन बाजार व सरकारी दफ्तरों में न तो लोग दिखाई देंगे न सरकारी अमला। राज्य शासन ने 14 को ऐच्छिक छुट्टी की छूट अपने अमले को दी है।
गुरुवार 15 नवंबर के लिए कलेक्टर पी. नरहरि पहले से ही भाईदौज की लोकल छुट्टी घोषित कर चुके हैं। अगले दिन शुक्रवार
 16 नवंबर को सरकारी दफ्तरों में किसी तरह की छुट्टी नहीं रहेगी। इस दिन यदि छुट्टी मनाना है तो अधिकारी-कर्मचारियों को छुट्टी (सीएल) लेनी होगी। बाद के दो दिन 
17 नवंबर तीसरे शनिवार के कारण, जबकि
 18 नवंबर को रविवार होने के कारण सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे।
दफ्तरों में नौ के बाद 19 नवंबर को होंगे काम
एक साथ इतनी सारी छुट्टियां होने के कारण सरकारी दफ्तरों में 9 नवंबर के बाद काम की रफ्तार सुस्त हो जाएगी। जिले के बाहर से ग्वालियर में पदस्थ अधिकारी-कर्मचारी इन छुट्टियों का भरपूर आनंद लेंगे। इससे दफ्तरों में सन्नाटा पसरा रहेगा। छुट्टियों के कारण अब लोगों के काम 19 नवंबर से ही हो सकेंगे।

See Also

Calculate your age

Age Calculator Choose date of birth: OR enter birth details: / / Calculate Age