1993 से भर्ती किए गए कर्मियों को पक्का करने पर सरकार गंभीर नहीं


हरियाणा रोडवेज के कच्चे कर्मचारियों का सम्मेलन 30 दिसंबर को रोड़ धर्मशाला में होगा। इसमें 1993 से भर्ती किए गए हेल्पर, वाशिंग ब्वाय, स्टोरमैन व एसएस बोर्ड द्वारा भर्ती किए चालक-परिचालक भाग लेंगे। हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन के राज्य प्रधान सरबत सिंह पूनिया, राज्य कार्यकारिणी सदस्य पवन शर्मा व राज्य सचिव शिवकुमार श्योराण ने कहा कि सरकार कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने के लिए गंभीर नहीं है। 1993 में हेल्पर, वाशिंग ब्वाय व स्टोरमैन भर्ती किए थे, लेकिन बाद में सरकार ने यह कह कर उनको हटा दिया कि जब भी आवश्यकता होगी तब उन कर्मचारियों को सबसे पहले लिया जाएगा। बाद में करीब 210 कर्मचारियों को उच्चतम न्यायालय के आदेशानुसार 2004 में दोबारा सेवा में लिया गया। मुख्यमंत्री ने कई बार इन कर्मचारियों को पक्का करने का आश्र्वासन दिया था, लेकिन उनको पक्का नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि रोडवेज संघर्ष समिति ने कच्चे कर्मचारियों को पक्का कराने, 3519 प्राइवेट रूट परमिट रद कराने व मानी गई मांगों को शीघ्र लागू कराने के लिए आंदोलन की घोषणा कर दी है

See Also

Calculate your age

Age Calculator Choose date of birth: OR enter birth details: / / Calculate Age