शिक्षा विभाग ने बुधवार को प्रदेश के मास्टरों की वरिष्ठता सूची को ऑन लाइन कर दिया है। इससे पदोन्नति आदि में किसी भी प्रकार की अनियमितता की आशंका नहीं रहेगी। 1018 पृष्ठ की इस सूची में प्रदेश के 20348 मास्टरों को शामिल किया गया है। शिक्षा विभाग ने डीएसई.एचआरवाई.जीओवी.इन पर यह सूची आदेश क्रमांक 2,80,-2009 एचआरएम-1 (1) पंचकूला दिनांक 5 दिसंबर 2012 के तहत जारी की है। मास्टर वर्ग एसोसिएशन के राज्य महासचिव विकास शर्मा ने बताया कि नई पदोन्नति सूचियां इसी वरिष्ठता सूची के आधार पर निकाली जानी हैं। उन्होंने कहा कि एसोसिएशन विभाग पर स्थायीकरण सूची भी जल्द जारी करने का दबाव बना रही है
See Also
Calculate your age
Age Calculator Choose date of birth: OR enter birth details: / / Calculate Age