29 हजार शिक्षकों की होगी भर्ती'


सीकर/नेछवा.शिक्षा मंत्री बृजकिशोर शर्मा ने कहा कि 29 हजार पदों के लिए शिक्षकों की भर्ती और की जाएगी। इनमें नौ हजार पद ग्रेड सैकंड व 20 हजार पदों के लिए ग्रेड थर्ड शिक्षकों की भर्ती होगी। ग्रेड सैकंड शिक्षकों की भर्ती के लिए आरपीएससी को पहले ही अभ्यर्थना भिजवाई जा चुकी है। शिक्षा मंत्री ने बुधवार को यह घोषणा शाहपुरा में बनाए गए सेठ जगन्नाथ काबरा माध्यमिक स्कूल के लोकार्पण समारोह में की। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को अब लैपटॉप भी दिए जाएंगे।
 
 
प्रदेश में अन्य राज्यों की तरह वोट के लिए लैपटॉप नहीं बांटे जाए रहे हैं। हमारा मकसद बेटियों को गुणवत्ता शिक्षा देना है। उन्होंने कहा, राजस्थान सरकार शिक्षा की गुणवत्ता सुधार के लिए प्रयासरत है जो माता पिता निर्धन है उनके बच्चों की शिक्षा के लिए सरकार हर महीने 500 रुपए छात्रवृत्ति प्रदान करेगी। 
 
शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहन के तहत 36 हजार लैपटॉप मिडिल स्कूलों के छात्रों को दिए जाएंगे। उन्होंने फिर दोहराया है कि शिक्षकों की कमी को पूरा करने के लिए ग्रेड थर्ड के 41 हजार और ग्रेड सैकंड के 22 हजार शिक्षकों की भर्ती पहले ही की जा चुकी है। 
 
कार्यक्रम अध्यक्ष पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री व सांसद महादेव सिंह खंडेला ने कहा, शेखावाटी की धरती को भामाशाह की धरती है। विशिष्ट अतिथि जिला प्रमुख रीटा सिंह ने कहा, किसी देश की तरक्की शिक्षा पर निर्भर है। समाज में नैतिक शिक्षा की कमी है। इस कारण समाज मे भ्रष्टाचार फैल रहा है। इस मौके पर धोद प्रधान उस्मान खां भी विचार व्यक्त किए।

No comments:

Post a Comment

thanks for your valuable comment

See Also

Calculate your age

Age Calculator Choose date of birth: OR enter birth details: / / Calculate Age