बर्खास्त जवान अर्धनग्न होकर पहुंचे राजभवन


www.teacherharyana.blogspot.com (Recruitment , vacancy , job , news) www.facebook.com/teacherharyana
बर्खास्त जवान अर्धनग्न होकर पहुंचे राजभवन
राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़ : हरियाणा औद्योगिक सुरक्षा बल के बर्खास्त 3500 जवानों ने नौकरी बहाल करने की गुहार लगाई है। लगभग चार सौ जवान अर्धनग्न होकर पदयात्र करते सोमवार को चंडीगढ़ पहुंचे और और राज्यपाल के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा को अपना ज्ञापन भेजा।1 राज्यपाल जगन्नाथ पहाड़िया के राजभवन में मौजूद न होने पर बर्खास्त जवानों के छह सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने उनकी सचिव को ज्ञापन सौंपा। बर्खास्त जवान वर्ष 2004 में चौटाला सरकार में भर्ती हुए थे। तत्कालीन सरकार ने अलग से हरियाणा औद्योगिक सुरक्षा बल का गठन किया था, जिसे हुड्डा सरकार ने सत्ता में आने पर 2005 में औचित्यहीन करार देते हुए भंग कर दिया था। मंत्रिमंडल में निर्णय के बाद भर्ती किए गए सभी 3500 जवान भी बर्खास्त कर दिए थे। सरकार का तर्क था कि हरियाणा में औद्योगिक सुरक्षा बल की अलग से जरूरत नहीं है। नौकरी गंवा चुके जवान 2005 से ही अपनी सेवाएं बहाल कराने के लिए संघर्षरत हैं। बर्खास्त जवानों ने हाईकोर्ट का दरवाजा भी खटखटाया हुआ है। उनका केस न्यायालय में विचाराधीन है और अगली सुनवाई 8 सितंबर को होनी है। जवानों ने अपनी सेवाएं बहाल कराने के लिए 10 जुलाई को सोनीपत से चंडीगढ़ के लिए पदयात्र शुरू की थी। 400 जवान अर्धनग्न हो पदयात्र करते हुए सोमवार को राजभवन पहुंचे। उन्हें सौ मीटर की दूरी पर ही रोक दिया गया। सुखबीर सिंह के नेतृत्व में छह जवानों रोहताश राणा, आदेश, रामनिवास व जयवीर इत्यादि का प्रतिनिधिमंडल राजभवन के अंदर गया व राज्यपाल की सचिव को ज्ञापन सौंपा। सुखबीर सिंह ने बताया कि उन्होंने राज्यपाल के माध्यम से प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री से तत्काल उनकी सेवाएं बहाल करने की गुहार लगाई है। उनकी सेवाएं राजनीति से प्रेरित होकर बर्खास्त की गई हैं।

No comments:

Post a Comment

thanks for your valuable comment

See Also

Education News Haryana topic wise detail.