तबादलाें को लेकर पसोपेश में सरकार !


www.teacherharyana.blogspot.com (Recruitment , vacancy , job , news) www.facebook.com/teacherharyana
तबादलाें को लेकर पसोपेश में सरकार !
चंडीगढ़। हरियाणा सरकार अफसरों के तबादलों को लेकर उलझी हुई है। सरकार इस मामले में बुधवार रात तक मंथन भी कर रही है लेकिन निर्णय नहीं हो पा रहा है। उधर, प्रदेश की अफसरशाही इस इंतजार में है कि तबादले होने के बाद यह तय हो कि किसे कहां लगाना है। अभी जो अधिकारी जिस पद पर हैं उन्हें यह नहीं पता है कि वे उस पद पर कब तक रहेंगे।
प्रशासनिक एवं पुलिस अफसरों के तबादलों को लेकर सरकार में घमासान की स्थिति नजर आ रही है। सूत्रों के मुताबिक मंत्री और विधायक अपने क्षेत्रों मेें अपनी पसंद के अधिकारियों की तैनाती की मांग कर चुके हैं। सरकार को अफसरों की तैनाती के साथ यह रिजल्ट भी देना है कि प्रदेश में अफसरशाही काम में जुट गई है। सूत्रों के मुताबिक अफसरशाही की पोस्टिंग को लेकर संघ के पदाधिकारी भी सक्रिय हैं। राज्य के कुछ अधिकारियों ने संघ के पदाधिकारियों का दामन भी मनपसंद पोस्टिंग के लिए थाम रखा है।
दूसरी ओर मुख्यमंत्री कार्यालय के अधिकारी उन अफसरों को फील्ड में तैनात करना चाहते हैं जो सरकार की योजनाओं को लागू करवाने में अहम रोल निभा सकें। सभी मामलों में एक राय न होने के कारण तबादला सूची नहीं जारी हो पा रही है।
मंत्री और विधायक अपने क्षेत्र में चाह रहे मनपसंद अधिकारी
संघ के पदाधिकारियों से भी फोन करवा रहे हैं अफसर।

No comments:

Post a Comment

thanks for your valuable comment

See Also

Calculate your age

Age Calculator Choose date of birth: OR enter birth details: / / Calculate Age