जाटों के 'लूटेरा' शब्द पर उलझी भाजपा-कांग्रेस


www.teacherharyana.blogspot.com (Recruitment , vacancy , job , news) www.facebook.com/teacherharyana
जाटों के 'लूटेरा' शब्द पर उलझी भाजपा-कांग्रेस
राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़ : हरियाणा के शैक्षणिक पाठ्यक्रम से हटाए जा चुके ‘लुटेरा’ शब्द पर भाजपा और कांग्रेस में विधानसभा सत्र के दूसरे दिन गरमा गरम बहस हुई। कांग्रेस ने बीती बातों को सदन में उठाने पर भाजपा को घेरने की कोशिश की तो भाजपा भी पीछे नहीं रही।1भाजपा विधायकों ने लुटेरा शब्द पर कांग्रेस की आपत्ति का कड़े शब्दों में जवाब दिया। इस पर भाजपा को सदन में इनेलो का भी साथ मिला। हिसार से भाजपा विधायक डॉ. कमल गुप्ता ने राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा करते हुए शिक्षा प्रणाली में बदलाव की मांग की।1भाजपा विधायक ने कहा कि वर्तमान शिक्षा पद्धति ऐसी होनी चाहिए जिससे पूर्वजों का इतिहास जानने का मौका मिले। इस पर महम से कांग्रेस विधायक आनंद सिंह दांगी बोल उठे। उन्होंने कमल गुप्ता पर निशाना साधते हुए कहा कि क्या उन्हें अपने पूर्वजों की भी जानकारी नहीं है। दांगी के यह कहते ही गुप्ता ने कड़ा रुख अपना लिया। कमल गुप्ता बोले कि उन्हें तो पूर्वजों की जानकारी है, लेकिन जिस शिक्षा प्रणाली में लुटेरा जैसे शब्दों का प्रयोग हुआ हो उसे बदलना जरूरी है। उनके यह कहते ही कांग्रेस और भाजपा विधायक आपस में उलझ पड़े।1पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा ने कहा कि पाठ्यक्रम में यह शब्द था जिसे उनके पत्र लिखने पर किताबों से हटाया जा चुका है। इसलिए इसका जिक्र नहीं होना चाहिए। इनेलो नेता अभय चौटाला बहस के दौरान कांग्रेस पर चुटकी लेने से नहीं चूके। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को लुटेरा शब्द से इतनी आपत्ति क्यों है। कांग्रेस ने दस साल तक यही काम किया है।

No comments:

Post a Comment

thanks for your valuable comment

See Also

Calculate your age

Age Calculator Choose date of birth: OR enter birth details: / / Calculate Age