प्रत्येक जिला मुख्यालय पर सी एम विंडो स्थापित की जाएगी : सी एम ( फरियादें अथवा शिकायतें देने के लिए)


www.teacherharyana.blogspot.com (Recruitment , vacancy , job , news) www.facebook.com/teacherharyana
प्रत्येक जिला मुख्यालय पर सी एम विंडो स्थापित की जाएगी : सी एम

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने
कहा कि प्रत्येक जिला मुख्यालय पर सी.एम.-विंडो स्थापित की जाएगी ताकि जनता द्वारा मुख्यमंत्री को दी जाने वाली फरियादें अथवा शिकायतें देने के लिए राजधानी (चंडीगढ़) तक जाने का कष्ट न उठाना पड़े।
फरीदाबाद में अधिकारियों की बैठक को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला मुख्यालय पर स्थापित
किए जाने वाली सी.एम.-विंडो पर कोई भी नागरिक उन तक (मुख्यमंत्री ) अपनी फरियाद (पत्र) प्रेषित कर सकता है। मुख्मंत्री ने विभिन्न सरकारी विभागों द्वारा नागरिकों को दी जाने
वाली सेवाओं की उपलब्धता में
समयबद्धता पर जोर देते हुए
कहा कि नागरिकों को सही रूप में समय
पर सेवाएं देना लोक सेवकों का प्रथम
कत्र्तव्य है।
मुख्यमंत्री ने
कहा कि अधिकारियों को जनता के कार्य
पूर्ण सेवा भाव के साथ करने होंगे।
अधिकारी वर्ग को जनता के प्रति अपने
भीतर सेवा भाव रखना होगा। उन्होंने
कहा कि प्रशासन को अपनी कार्य
प्रणाली में पूर्ण पारदर्शिता रखनी होगी।
जनता की शिकायतों का निवारण
तथा जनसमस्याओं का समाधान
समयबद्ध रूप से सुनिश्चित किया जाए।
मुख्यमंत्री ने सरकारी अधिकारियों व
कर्मचारियों से सरकारी कार्यालयों में
उनकी समय पर
उपस्थिति की अपेक्षा की। उन्होंने
कहा कि जनता की सेवा करने का भाव
अधिकारी वर्ग का एक प्रकार से
अनिवार्य संस्कार होना चाहिए।
उपायुक्त विजय सिंह दहिया ने अपने
सम्बोधन में मुख्यमंत्री का स्वागत
करते हुए आश्वस्त
किया कि सभी सरकारी विभागों की सेवाएं
पूर्ण रूप से दुरूस्त रखी जाएगी और
विभागों की सेवाओं की समय पर
उपलब्धता भी बनाए रखी जाएगी।
फरीदाबाद के सैक्टर-12 स्थित
हुडा कन्वेंशन सेन्टर के सभागार में
मुख्यमंत्री द्वारा ली गई
अधिकारियों की इस बैठक में केन्द्रीय
सडक़ परिवहन,राष्ट्रीय राजमार्ग एवं
जहाजरानी राज्य मंत्री श्री कृष्ण पाल
गुर्जर भी मौजूद थे।
बैठक में विधायक विपुल गोयल,
विधायक मूलचन्द शर्मा, विधायक
टेकचन्द शर्मा, पुलिस आयुक्त ए.एस.
चावला, नगर निगम आयुक्त डॉ.
सुप्रभा दहिया, अतिरिक्त उपायुक्त
दिनेश यादव और विभिन्न प्रशासनिक
अधिकारी व विभिन्न विभागों के
जिला अधिकारी मौजूद थे।

No comments:

Post a Comment

thanks for your valuable comment

See Also

Calculate your age

Age Calculator Choose date of birth: OR enter birth details: / / Calculate Age