जेबीटी शिक्षक घोटाले में सजा काट रहे आईएएस संजीव दोस्त की सुपारी देने के आरोप में गिरफ्तार


www.teacherharyana.blogspot.com (Recruitment , vacancy , job , news) www.facebook.com/teacherharyana

जेबीटी शिक्षक घोटाले में सजा काट रहे आईएएस संजीव दोस्त की सुपारी देने के आरोप में गिरफ्तार
जेबीटी शिक्षक घोटाले में सजा काट रहे आईएएस संजीव दोस्त की सुपारी देने के आरोप में गिरफ्तार

एक तीर, दो निशाने थे
पैरोल पर जेल से बाहर थे, गैंगस्टर शौकत पाशा और दो शूटरों सहित दिल्ली पुलिस ने पकड़ा
नई दिल्लीहरियाणाके निलंबित आईएएस अधिकारी संजीव कुमार को दिल्ली के व्यवसायी टिक्का हसन मुस्तफा की हत्या की साजिश के आरोप में पकड़ा गया है। साथ में गैंगस्टर शौकत पाशा और दो शूटर तौफीक तथा मन्ना को भी गिरफ्तार किया गया है। संजीव ने यह साजिश दो-तीन मकसद हासिल करने के लिए रची थी।
पहला-वहअपने दोस्त और बिजनेस पार्टनर टिक्का को मरवाना चाहता था। क्योंकि उसे डर था कि टिक्का उसकी संपत्ति हड़प सकता है। टिक्का उसकी संपत्ति की देखरेख करता था।
दूसरा-टिक्काकीहत्या और खुद पर हमले के लिए पूर्व मुख्यमंत्री ओपी चौटाला और उनके परिवार के अन्य सदस्यों को फंसाने का था।
तीसरा-खुदहमले में घायल होकर वह जमानत की अवधि बढ़वाना चाहता था। 1985 बैच का अफसर संजीव हरियाणा के जेबीटी (जूनियर बेसिक टीचर) भर्ती घोटाले में दोषी है। मेडिकल कारणों से पिछले साल जून में वह पैरोल पर रिहा हुआ था। ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर रविंद्र यादव के मुताबिक, संजीव की तिहाड़ जेल में पाशा से मुलाकात हुई थी। इसी दौरान दोनों ने हत्या की साजिश रची।
दिल्ली पुलिस की गिरफ्त में निलंबित आईएएस अफसर संजीव (दाएं)।
तिहाड़ में भी हुआ था हमला, कहीं वो भी तो संजीव कुमार का ड्रामा नहीं!
संजीवपर 2013 में तिहाड़ जेल में हमला भी हुआ था। इस संबंध में शिकायत मिलने पर दिल्ली के हरिनगर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था, लेकिन अब लग रहा है कि तिहाड़ में वह हमले का सिर्फ नाटक रच रहा था। संजीव कुमार अप्रैल-2013 से तिहाड़ के जेल नंबर-4 के वार्ड संख्या 4 स्थित सेल नंबर-6 में बंद था। बाद में उसे वार्ड नंबर-12 की सेल संख्या-5 में स्थानांतरित कर दिया गया था। इसके डेढ़ माह बाद उसे वार्ड नंबर-7/1 में भेज दिया गया था। उस सेल में गंभीर मामलों के आरोपी भी थे।
पूर्व सीएम चौटाला को फंसाने के लिए रची हत्या की साजिश
टिक्का को मरवाकर खुद पर भी हमला कराने का था प्लान
बिजनेस पार्टनर टिक्का से संपत्ति को लेकर था विवाद
डर था कहीं संपत्ति हड़प ले दोस्त और चौटाला परिवार से निकल जाती दुश्मनी
संजीवका दोस्त िबजनेस पार्टनर िटक्का हरियाणा और दिल्ली में स्थित उनकी संपत्तियों की देखरेख करता है। उन्हें डर था कि कहीं वह उन पर कब्जा कर ले। इसलिए संजीव ने उसे रास्ते से हटाने के लिए साजिश रची। बदले में पाशा को मोटी रकम देने का झांसा दिया। बताया जा रहा कि उन्होंने पाशा के गुर्गों को कुछ एडवांस भी दिया। संजीव कभी चौटाला के विश्वासपात्र थे, लेकिन जब शिक्षक भर्ती में उनके कैंडिडेट सिलेक्ट नहीं किए गए तो वे खिलाफ हो गए। क्रेडिट लेने के लिए खुद घोटाले को उजागर किया, लेकिन बाद में सीबीआई जांच में वे खुद भी घिर गए।
विवादों का अफसर पहलेव्हिसल ब्लोअर, फिर शिक्षक भर्ती में घोटालेबाज और अब दोस्त की सुपारी देने वाला साजिशकर्ता
वर्ष2000 में हरियाणा में पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला के कार्यकाल में 3206 जेबीटी शिक्षकों की भर्ती हुई थी। वर्ष 2003 में आईएएस अधिकारी संजीव कुमार ने व्हिसल ब्लोअर बनकर भर्ती प्रक्रिया में खामियां उजागर करने का दावा किया था। सीबीआई जांच में संजीव कुमार स्वयं दोषी पाया गया। वर्ष 2008 में सीबीआई ने विशेष अदालत में 62 लोगों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की। जुलाई 2010 में कोर्ट ने सभी के खिलाफ आरोप तय किए। जनवरी 2013 में अदालत ने पूर्व सीएम ओमप्रकाश चौटाला उनके बेटे अजय चौटाला संजीव कुमार समेत 9 लोगों को 10 साल कैद की सजा सुनाई। एक को पांच साल तो 45 को चार साल कैद की सजा सुनाई। एक आरोपी को बरी कर दिया, जबकि केस के दौरान छह की मौत हो चुकी थी। घोटाले में फंसने के बाद हरियाणा सरकार ने संजीव कुमार को सस्पेंड कर दिया था।
तिहाड़ में पाशा से हुई थी जान पहचान, बाहर आए तो भी जुड़े रहे
जेलसे बाहर आने के बाद भी संजीव ने पाशा से कई बार फन पर बात की। इस तथ्य के मद्देनजर पुलिस जांच कर रही है कि आखिर जेल में पाशा के पास फोन कैसे पहुंचा। पाशा ने अपने शूटरों तौफीक और मन्ना को संजीव की मदद करने को कहा। इसी बीच, संजीव पर नजर रख रही पुलिस को उनकी योजना का पता चल गया और इन्हें पकड़ लिया गया।

No comments:

Post a Comment

thanks for your valuable comment

See Also

Calculate your age

Age Calculator Choose date of birth: OR enter birth details: / / Calculate Age