भर्ती में नहीं चलेगी किसी तरह की पर्ची-मुख्यमंत्री मनोहर लाल
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पार्टी नेताओं व विधायकों की ओर इशारा करते हुए स्पष्ट कहा कि नौकरियों की भर्ती में किसी तरह की पर्ची नहीं चलेगी। योग्यता के आधार पर ही नौकरी मिलेगी। इस बात को
सभी को समझना होगा। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि अपने आप को इतना योग्य बनाएं कि नौकरी पाने के लिए पर्ची चलाने की जरूरत ही नहीं पड़े। 1 मुख्यमंत्री बृहस्पतिवार को भारतीय जनता पार्टी के पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के तहत अग्रवाल धर्मशाला में आयोजित दो दिवसीय प्रदेश स्तरीय कार्यशाला के समापन पर पहुंचे थे। यहां बता दें कि यह कार्यशाला पार्टी के ट्रेनरों के लिए आयोजित की गई थी। इन ट्रेनरों को बताया गया कि पार्टी से जुड़े नए सदस्यों को कार्यकर्ता बनाते समय उन्हें पार्टी की नीतियों व नियम से कैसे अवगत कराएं।1 मुख्यमंत्री के नौकरी से संबंधित कथन के बाद कार्यशाला में बैठे नेता एक दूसरे को देखने लगे तथा कानाफूसी भी करते नजर आए। मुख्यमंत्री यहीं पर नहीं रुके उन्होंने आगे साफ कहा कि यदि कोई नाराज होता है तो होता रहे वे भर्ती में किसी तरह का समझौता नहीं करेंगे। यदि सरकारी स्कूलों में अच्छे अध्यापक चाहिए तो क्वालिटी के साथ किसी प्रकार का समझौता नहीं होगा। आज सरकारी स्कूलों की स्थिति क्या है किसी से छिपी नहीं है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके इस कार्य में पार्टी के हर कार्यकर्ता को सहयोग करना होगा। इससे जनता में भी एक संदेश जाएगा कि प्रदेश सरकार पर्ची के आधार पर नहीं योग्यता के आधार पर नौकरी देती है। उन्होंने पूर्व सरकारों की तरफ इशारा करते हुए कहा कि पर्ची पर नौकरी देने वालों का आज क्या हाल है यह सबको पता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा एक योग्य संगठन है। संगठन के नेताओं के वर्षों के संघर्ष के बाद देश व प्रदेश में सरकार बनी है। इसका सारा श्रेय कार्यकर्ताओं को जाता है। उन्होंने कहा कि किसी को विश्वास नहीं था कि हरियाणा में भी भाजपा की सरकार बन सकेगी। लेकिन पार्टी जनता का विश्वास जीतने में कामयाब रही। अब पार्टी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि इस विश्वास को कैसे बनाए रखें। उन्होंने एक बार फिर कहा कि वे सत्ता का सुख भोगने नहीं जनसेवा करने के लिए आए हैं। 1यही भावना हर कार्यकर्ता के मन में होनी चाहिए। उन्होंने उन लोगों पर भी हमला बोला जो उन्हें अनुभवहीन बताते हैं। उन्होंने कहा कि हमारा भ्रष्टाचार में नहीं जनसेवा में अनुभव है। मुख्यमंत्री की इन बातों से स्पष्ट संदेश यह भी गया कि भाजपा भ्रष्टाचार व सिफारिश पर भर्ती न करके सिर्फ योग्यता के आधार पर पारदर्शी तरीके से प्रदेश के युवाओं को रोजगार देगी। मुख्यमंत्री के इस स्पष्टवादिता से अपने चहेतों को नौकरी की गारंटी दिए बैठे नेता मायूस हो सकते हैं।जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पार्टी नेताओं व विधायकों की ओर इशारा करते हुए स्पष्ट कहा कि नौकरियों की भर्ती में किसी तरह की पर्ची नहीं चलेगी। योग्यता के आधार पर ही नौकरी मिलेगी। इस बात को सभी को समझना होगा। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि अपने आप को इतना योग्य बनाएं कि नौकरी पाने के लिए पर्ची चलाने की जरूरत ही नहीं पड़े। 1 मुख्यमंत्री बृहस्पतिवार को भारतीय जनता पार्टी के पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के तहत अग्रवाल धर्मशाला में आयोजित दो दिवसीय प्रदेश स्तरीय कार्यशाला के समापन पर पहुंचे थे। यहां बता दें कि यह कार्यशाला पार्टी के ट्रेनरों के लिए आयोजित की गई थी। इन ट्रेनरों को बताया गया कि पार्टी से जुड़े नए सदस्यों को कार्यकर्ता बनाते समय उन्हें पार्टी की नीतियों व नियम से कैसे अवगत कराएं।1 मुख्यमंत्री के नौकरी से संबंधित कथन के बाद कार्यशाला में बैठे नेता एक दूसरे को देखने लगे तथा कानाफूसी भी करते नजर आए। मुख्यमंत्री यहीं पर नहीं रुके उन्होंने आगे साफ कहा कि यदि कोई नाराज होता है तो होता रहे वे भर्ती में किसी तरह का समझौता नहीं करेंगे। यदि सरकारी स्कूलों में अच्छे अध्यापक चाहिए तो क्वालिटी के साथ किसी प्रकार का समझौता नहीं होगा। आज सरकारी स्कूलों की स्थिति क्या है किसी से छिपी नहीं है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके इस कार्य में पार्टी के हर कार्यकर्ता को सहयोग करना होगा। इससे जनता में भी एक संदेश जाएगा कि प्रदेश सरकार पर्ची के आधार पर नहीं योग्यता के आधार पर नौकरी देती है। उन्होंने पूर्व सरकारों की तरफ इशारा करते हुए कहा कि पर्ची पर नौकरी देने वालों का आज क्या हाल है यह सबको पता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा एक योग्य संगठन है। संगठन के नेताओं के वर्षों के संघर्ष के बाद देश व प्रदेश में सरकार बनी है। इसका सारा श्रेय कार्यकर्ताओं को जाता है। उन्होंने कहा कि किसी को विश्वास नहीं था कि हरियाणा में भी भाजपा की सरकार बन सकेगी। लेकिन पार्टी जनता का विश्वास जीतने में कामयाब रही। अब पार्टी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि इस विश्वास को कैसे बनाए रखें। उन्होंने एक बार फिर कहा कि वे सत्ता का सुख भोगने नहीं जनसेवा करने के लिए आए हैं। 1यही भावना हर कार्यकर्ता के मन में होनी चाहिए। उन्होंने उन लोगों पर भी हमला बोला जो उन्हें अनुभवहीन बताते हैं। उन्होंने कहा कि हमारा भ्रष्टाचार में नहीं जनसेवा में अनुभव है। मुख्यमंत्री की इन बातों से स्पष्ट संदेश यह भी गया कि भाजपा भ्रष्टाचार व सिफारिश पर भर्ती न करके सिर्फ योग्यता के आधार पर पारदर्शी तरीके से प्रदेश के युवाओं को रोजगार देगी। मुख्यमंत्री के इस स्पष्टवादिता से अपने चहेतों को नौकरी की गारंटी दिए बैठे नेता मायूस हो सकते हैं।

No comments:
Post a Comment
thanks for your valuable comment