शिक्षा विभाग ने दी बच्चों को गोमांस खाने की सलाह

अरुणेश, पानीपत-मुख्यमंत्री मनोहरलाल का गोमांस विवाद से पीछा नहीं छूट रहा है। अब नये विवाद में बच्चों को गोमांस खाने की सलाह को लेकर फंस गए हैं। विवाद इतना अधिक गहरा गया है कि यह मामला एक बार फिर भाजपा के राष्ट्रीय नेताओं के समक्ष पेश कर दिया गया है।
शिक्षा विभाग प्रदेश के बच्चों के लिए हरियाणा
संवाद सोसाइटी के माध्यम से मासिक पत्रिका शिक्षा सारथी का प्रकाशन करता है। पत्रिका के मुख्य संपादक मुख्यमंत्री मनोहर लाल हैं, जबकि संरक्षक शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा। पत्रिका के मुख्य संरक्षक टीसी गुप्ता हैं। पत्रिका को प्रकाशन विगत तीन वर्षो से किया जा रहा है।
सितंबर 2015 के अंक के में पृष्ठ संख्या 48 पर बच्चों को बीफ अर्थात गोमांस खाने की यह कहते हुए सलाह दी गई है कि इसके खाने से आयरन की पूर्ति होती है। पत्रिका में पंचकूला स्थित एक राजकीय कॉलेज की होम साइंस प्राध्यापिका नीरू की ओर से लिखित अंग्रेजी भाषा के आयरन वाइटल फार स्ट्रेंथ शीर्षक के एक कॉलम में मांस में पाये जाने वाले तत्वों के बारे में विस्तार से बताया गया है। इसमें बीफ अर्थात गोमांस का भी उल्लेख करते हुए इसमें पाये जाने वाले विटामिनों की जानकारी दी गई है। दो पेज के इस लेख में आयरन के बारे में विस्तार से बताया गया है।
वर्जन..
भाजपा गोमांस को लेकर धार्मिक भावना से खेलने का कार्य कर रही है। पत्रिका में इस प्रकार का लेख मुख्यमंत्री का धार्मिक लाभ लेना दर्शाता है।
www.facebook.com/teacherharyana www.teacherharyana.blogspot.in (Recruitment , vacancy , job , news)

No comments:

Post a Comment

thanks for your valuable comment

See Also

Calculate your age

Age Calculator Choose date of birth: OR enter birth details: / / Calculate Age