1 दिन में बिके दिवाली से ज्यादा व्हीकल, पांच घंटे में खत्म हो गया स्ट़ॉक

पानीपत। सुप्रीम कोर्ट द्वारा देशभर में बीएस-3 गाड़ियां बेचने और उनके रजिस्ट्रेशन पर रोक लगा दिए जाने के निर्देश का बेहद चौंका देने वाला असर गुरुवार को बाजार पर देखने को मिला। पूरे देश में शोरूम्स पर दिनभर 2 और 4 व्हीलर खरीदने वालों की भीड़ लगी रही। कई जगह स्टॉक खत्म हो गया। बताया जा रहा है 30 मार्च को दिवाली से ज्यादा व्हीकल बिके हैं। हीरो मोटोकॉर्प, होंडा मोटरसाइकल एंड स्कूटर इंडिया जैसी ऑटोमोबाइल कंपनियां BS-III नॉर्म्स के व्हीकल्स पर 12,500 रुपये तक का डिस्काउंट ऑफर दे रही हैं।
हरियाणा, मध्यप्रदेश महाराष्ट्र, झारखंड, बिहार, राजस्थान, पंजाब सहित पूरे देश में में लगभग हर टू-व्हीलर निर्माता कंपनी ने बाइक्स और स्कूटर्स के रेट 5 से 20 हजार रुपए तक गिरा दिए, वहीं कारों की कीमतों में भी 1 लाख रुपए तक की छूट देखने को मिली। इसी के चलते विभिन्न शोरूम पर लोगों का जमावड़ा देखने को मिला।
हरियाणा- सुबह से लगी भीड़
- रोहतक में होंडा ने स्कूटर पर 13500, सिंपल बाइक्स पर 18500, जबकि CBR 250 & 150 बाइक्स पर 31 मार्च तक 22000 रुपए की छूट दे रखी है।
- फतेहाबाद में हीरो के शोरूम पर स्प्लैंडर मोटरसाइकिल पर 5 हजार रुपए की छूट थी, वहीं इंश्योरेंस फ्री दिया जा रहा था। इसके अलावा मेस्ट्रो स्कूटी पर साढ़े 12 हजार रुपए की छूट के साथ इंश्योरेंस फ्री मिला। जैसे ही इस बारे में लोगों को पता चला, शोरूम पर तांता लग गया। कुछ ही घंटों में शोरूम पर टू-व्हीलर्स खत्म हो गए थे।
- इसी तरह गुड़गांव से प्राप्त जानकारी के अनुसार होंडा शोरूम के बाहर बोर्ड लगा दिया गया, जिसके मुताबिक होंडा ने अपने टू-व्हीलर्स पर 20 हजार रुपए तक की छूट दे दी तो बीएस-3 वर्जन की कारों पर करीब 1 लाख तक की छूट देखने को मिली।
- इतना ही नहीं अंबाला, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर, कैथल, फतेहाबाद, जींद, रोहतक, महेंद्रगढ़, झज्जर, फरीदाबाद और अन्य शहरों से भी ऐसी ही खबरें आ रही हैं।
नवरात्र का गिफ्ट मान रहे हैं ये खरीददार
- अंबाला में होंडा के शोरूम पर पहुंचे जिले के गांव बोह के रहने वाले दोनों युवकों के नाम किशन कुमार और सूरज कुमार ने भी सस्ती बाइक्स खरीदी।
- किशन कुमार ने 60 हजार प्लस की बाइक 41 हजार में खरीदी है तो सूरज कुमार ने ड्रीम युगा बाइक 33770 में खरीदी है। ये लोग इस छूट को नवरात्र का गिफ्ट मान रहे हैं।
महाराष्ट्र- शोरूम पर भीड़
- गुरुवार को दो पहिया वाहनों की खरीद करने वाले की भीड़ पुणे के कई शोरूम में देखने को मिली। कुंदन हीरो शोरूम की तरफ से गाड़ियों पर 10 से 12 हजार का डिस्काउंट दिया जा रहा है। यह डिस्काउंट सिर्फ आज शाम के लिए है।
- हीरो की तरह ही हौंडा की गाड़ियों पर भी 5 से 8 हजार तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है। बी.यू भंडारी मोटर्स से बात करने पर पता चला कि 'एक्टिव आई' का लगभग पूरा स्टॉक दोपहर 12 बजे तक स्टॉक आउट हो गया था।
- पुणे के सह्याद्री मोटर्स की तरफ से बताया गया कि, उनके पास महिंद्रा की कोई भी गाड़ी बीएस 3 इंजन की नहीं है। इसलिए उन्हें गाड़ियों के दाम कम करने की जरुरत ही नहीं पड़ी।
- वहीं, रॉयल इनफील्ड की ओर से बाइक्स पर कोई डिस्काउंट नहीं दिया जा रहा। पुणे के किंग्स ऑटोराइडर्स से बात करने पर पता चला कि, उन्होंने अपनी सभी बीएस 3 गाड़ियां पहले ही बेच दी थी। जो बची हुई हैं उन्हें वे कंपनी में वापस भेजने की तैयारी कर रहे हैं।
- नागपुर के आदित्य हीरो शोरूम में बाइक्स पर 15 हजार तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है। शोरूम के मुताबिक, ज्यादातर गाड़ियां सुबह ही बिक गई थी।
मध्यप्रदेश- खरीदारों का मेला लगा
- इंदौर में टू-व्हीलर्स पर 10 से लेकर 20 हजार तक की भारी छूट के चलते शो रूम पर खरीदारों का मेला लग गया। इंदौर के आधे से ज्यादा शो रूम पर 3 घंटे में ही इन गाड़ियों का स्टाक लगभग ख़त्म हो गया।
- टाटा के डीलर सांघी ब्रदर्स के आदर्श मिश्रा ने बताया कि टाटा की इंडिगो का एक मॉडल बीएस 3 स्टेंडर्ड का है लेकिन यह मॉडल सिर्फ ऑन डिमांड उपलब्ध कराया जा रहा था इसलिए कंपनी ने इस पर कोई छूट नहीं दी है।
बिहार- होंडा दे रही 22 तक छूट
- बीएस 3 बाइक बेचने के लिए होंडा सबसे अधिक 22 हजार रुपए तक की छूट दे रही है। प्रेम होंडा एजेंसी के मुकेश कुमार ने कहा कि 22 हजार रुपए की छूट CBR 250 पर है।
बजाज दे रही 5-7 हजार की छूट
- बजार मॉडल के अनुसार 5-7 हजार रुपए की छूट मिल रही है।
यामहा में सिर्फ स्कूटर पर छूट
- यामहा कंपनी सिर्फ स्कूटर पर 5 हजार रुपए की छूट दी जा रही है।*Delhi - 1 दिन में बिके दिवाली से ज्यादा व्हीकल, पांच घंटे में खत्म हो गया स्ट़ॉक*
.

- यामहा कंपनी सिर्फ स्कूटर पर 5 हजार रुपए की छूट दी जा रही है।

See Also

Education News Haryana topic wise detail.