मिशन स्टेटमैंट के लिए सुझाव


मिशन स्टेटमैंट के लिए सुझाव

1. 100 प्रतिशत नामांकन और ठहराव सुनिश्चित करना |
2. आउट ऑफ स्कूल तथा ड्राप आउट बच्चों की पहचान करके उनका विद्यालय में दाखिला सुनिश्चित करना |
3. विद्यालय में भाषा कल्ब, गणित कल्ब, विज्ञान कल्ब इत्यादि का गठन करना |
4. गुणवत्तायुक्त शिक्षा
5. मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाना
6. सत्र अनुसार शिक्षा का स्तर निर्धारित करके उसको प्राप्त करना |
7. छोटे छोटे लक्ष्य बनाकर उनको 100℅ प्राप्त करना
8. विभागीय योजनाओं का समय पर निष्पादन करना |
9.सरकारी सुविधाओं को समय पर बच्चों को उपलब्ध करवाना |
10. सत्र अनुसार पौधारोपण का लक्ष्य निर्धारित करना |
11.सभी अभिभावकों को स्कूल मिशन से जोड़ना।
12. English Speaking पर जोर |
13. टी एल एम को बढ़ावा देना
14. खेल खेल में गतिविधि आधारित शिक्षा उपलब्ध करवाना |
15. बच्चों के पढ़ने और पढ़ाने के साथ साथ सीखने और सीखाने पर जोर |
16.बच्चों में आत्मविश्वास पैदा करना |
17. विद्यालय में सौहार्दपूर्ण वातावरण  बनाना |
18. समुदाय को विद्यालय के साथ जोड़ना |
19.प्रत्येक माह जॉयफुल एक्टिविटी डे - अन्तिम शनिवार को विद्यालय में क्विज कम्पीटिशन, लेखन प्रतियोगिता तथा पेंटिंग प्रतियोगिता करवाना |
20. बच्चों को आत्मपठन के लिए प्रेरित करना |
21. समान्य ज्ञान को बढ़ावा देना |
22. स्वच्छता अभियान के तहत साफ सफाई के गुण पैदा करना |
23. बालिका शिक्षा कक्षा पांचवी, आठवीं ,दसवीं तथा बारहवीं के बाद सुनिश्चित करना |
24. हैल्थ चैकअप सुनिश्चित करना |
25. शिक्षण में नवाचार को बढ़ावा देना
26. ICT का प्रयोग करना जैसे स्मार्ट क्लासरूम आदि
27.  नैतिक शिक्षा पर जोर देना
28. विद्यालय भवन कक्षा कक्ष की साज सज्जा करना
29.नवीन तकनीक का प्रयोग व वर्तमान तकनीकी साधनों का प्रयोग व खरीदने का लक्ष्य
30. बच्चों की साफ़ सुथरी वर्दी का लक्ष्य
31. बच्चों के विद्यालय में नियमित आते रहने की रूप रेखा
32. अध्यापको के ऐसे समूह की मदद करना जो शैक्षिक माहौल के उन्नयन के लिये काम करते हों।
33. अध्यापक पत्रिका निकलना जो बेस्ट प्रैक्टिसेज को बढ़ावा दे
34.अध्यापको के लिये नये नये topics पर शिक्षण उपयोगी वीडियो व्हाट्सअप के माध्यम से उपलब्ध करवाना
35. Wall Magazine- to expose students Skills
36. Sports & Games- To prepare at least one team of a game.
37. Focus on reading, writing n listening skill
38. Morning Assembly-An effective and well organised Morning Assembly
39. Emphasize Play way method
40.Class Magazine- To motivate students for original writing
41. Class should be decorated according to all subjects  as students feel like mint library
42. Focus  on behavioural expression while teaching in classes
43. Provide smooth n friendly environment

प्रदेश के सभी 14 हजार, 477 स्कूलों को अब अपना तीन साल का एडवांस मिशन तय करना होगा। सभी स्कूल न केवल अपना मिशन तय करेंगे बल्कि इसे हर हाल में 10 मार्च तक दीवारों पर भी अंकित करेंगे। शिक्षा की गुणवत्ता के साथ पर्यावरण को बचाने का संदेश भी अब प्रदेशभर के सरकारी स्कूल देंगे। मानव संसाधन विकास मंत्रलय की ओर से सभी जिला शिक्षा अधिकारी, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी और जिला परियोजना अधिकारी को यह पत्र भेजकर इन आदेशों की अनुपालना के आदेश जारी कर दिए गए हैं। यही नहीं, स्कूल मुख्याध्यापक की उपलब्धि व स्कूल के साथ विद्यार्थियों की उपलब्धि भी स्टेटमेंट में शामिल की जाएगी। दरअसल, प्रदेश के सरकारी स्कूलों का शिक्षा का स्तर व स्कूल का स्तर हर साल लगातार गिरता ही जा रहा है। इस गिरते स्तर को सुधारने के लिए मानव संसाधन विकास मंत्रलय ने प्रदेश के सभी सरकारी स्कूलों को अपना-अपना मिशन स्कूल तय करने के आदेश जारी किए गए हैं। प्रत्येक स्कूल अपना तीन साल का लक्ष्य निर्धारित करेगा कि उसे अगले तीन सालों में क्या-क्या उपलब्धि हासिल करनी हैं। यह सब तक कर वह स्कूल हेडमास्टर या ¨प्रसिपल कक्ष की दीवार के बाहर यह मिशन लिखवाना होगा।

पत्र में वाल पेंटिंग के लिए भी हिदायतें दी गई
 दीवार पर मिशन निर्धारित करने के लिए 5 फुट लंबी और चार फुट चौड़ी दीवार को पूरी तरह से समतल किया जाएगा। यदि टूट फुट है तो उसकी मरम्मत करवाई जाएगी।
इसके साथ ही दीवार पर प्लास्टिक सफेद रंग का बेस पेंट किया जाएगा। इस पर बार्डर और मिशन स्कूल लाल रंग से अंकित किया जाएगा। इस काम पर जो भी खर्च आएगा व स्कूल ग्रांट, मेंटेनेंस ग्रांट से खर्च किया जाएगा। अगले तीन साल में विद्यार्थियों का शिक्षण स्तर व सीखने के स्तर में 60 से 80 प्रतिशत सुधार लाने का लक्ष्य,पर्यावरण के प्रति विद्यार्थियों में सजगता लाने के लिए 2000 पौधे लगाना लक्ष्य।स्कूल में विद्यार्थियों की उपस्थिति बढ़ने के लिए वर्ष 2022 तक भय मुक्त वातावरण विकसित करना।  रिडिंग क्लब, गणित सप्ताह, विज्ञान सप्ताह, रिडिंग वीक का आयोजन। शिक्षकों, छात्रों, पूर्व छात्रों और स्कूल प्रबंधन समिति के सदस्यों के साथ मिलकर साक्षरता व थियेटर टीमों का गठन कर 2022 तक 100 फीसद साक्षरता का लक्ष्य पूरा करना। स्वास्थ्य केंद्रों और समुदायों की मदद से सभी विद्यालय के सभी विद्यार्थियों की हेल्थ प्रोफाइल तैयार करना।स्कूल मुख्याध्यापक व विद्यार्थियों की उपलब्धि भी स्टेटमेंट में लिखी जाएगी। मानव संसाधन विकास मंत्रलय की ओर से भेजे गए आदेशों की प्रति मिल चुकी है। 10 मार्च तक सभी स्कूलों को अपना मिशन तैयार करना होगा। इसके लिए एसएमसी के सदस्यों के साथ तीन दिवसीय तीन चरणीय बैठक करने के आदेश भी दिए गए हैं। आदेशों के अनुसार 10 मार्च तक हर स्कूल अपना लक्ष्य तय कर उसे दीवार पर पेंट भी करा देगा- धर्मबीर कादियान, डीईईओ

See Also

Education News Haryana topic wise detail.